फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: 12 जून को शुक्र का मिथुन राशि में होगा प्रवेश, इन राशि वालों के सुख और वैभव में होगी वृद्धि

Sun, 09 Jun 2024 10:37 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा धन योग - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 12 जून की शाम 06 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 07 जुलाई की प्रातः 04 बजकर 31 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामान्य प्रयास करने पर भी अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी मित्रों से भी सहयोग के योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे किंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। जमीन का सौदा करना चाह रहे हों तो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तों को गंभीरता पूर्वक जांच लें। इस अवधि में किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
अपने मित्र की राशि पर गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और अनुकूल रहेगा।  इसलिए परीक्षा से संबंधित आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार रहें। परिणाम अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक व्यय करवाएगा। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से भी बचते रहें वे  आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। समय बहुत सावधानी पूर्वक निर्णय लेने का है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या से भी सावधान रहना पड़ेगा। नए लोगों से मेल जो बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य-व्यापार में उत्पन्न हो रही नई-नई चुनौतियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा। आय के संसाधन तो बढ़ेंगे ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए मनोनुकूल पद प्रदान करेंगे। किसी भी चुनाव संबंधी क्षेत्र में किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो या नौकरी में स्थान परिवर्तनके लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विदेशी संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक मजबूती तो देगा ही कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। वस्त्र-आभूषणों पर अधिक खर्च करेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र वैवाहिक मामलों में विलंब कराएंगे। दांपत्य जीवन में भी उथल-पुथल की संभावना रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा देशाटन पर खूब खर्च होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। अपने दृढ निश्चायी स्वभाव के चलते विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय भावनाओं से ऊपर उठकर निर्णय लें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभप्रद ही रहेगा। साझा व्यापार के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। जमीन जायदाद संबंधी समस्याएं भी हल होगी। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। षड्यंत्रकारी लोगों से सावधान रहें।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसी में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह समय और उत्तम रहेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय वरदान की तरह है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नए लोगों से मेल-जोल  बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के सुखद और अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित संकल्प पूरा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। समाज के संभ्रांत  लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और उनसे मुलाकातों का परिणाम दूरगामी तथा लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें