फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2024: 31 मार्च को मालव्य राजयोग बनने से इन तीन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

Wed, 20 Mar 2024 11:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
venus transit 20224 - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करके एक से दूसरी राशि में गोचर होते हैं। धन, भौतिक सुख, और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि और गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। मालव्य राजयोग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

Chandra Grahan 2024: होली वाले दिन लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय और प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। मालव्य राजयोग का निर्माण आपकी राशि से कर्म भाव में बनेगा। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर और इससे बन रहे मालव्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी कुंडली में चौथे स्थान पर बनने जा रहा है ऐसे में आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए बहुत फायदे वाला साबित हो सकता है। मालव्य राजयोग आपकी राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में साझेदारी के बिजनेस और वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको उपलब्धि मिल सकती है या फिर किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें