सृष्टि निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान और ऐश्वर्य प्रदाता ग्रह शुक्र सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 03 नवंबर की सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 30 नवंबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 04 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से बचें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें और विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में देंगे तो वह धन समय पर नहीं मिलेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाहें तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। नीच राशिगत होने के कारण पूर्ण शुभ प्रभाव आने में संशय रहेगा। कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो भी समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव लाभदायक ही रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लायेंगे। जो भी निर्णय लेंगे जन-मानस को मान्य होगा। किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। ग्रह-गोचर अनुकूल है फिर भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र का प्रभाव आपका आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा किन्तु कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य तो प्रभावित होगा किंतु विलासिता पूर्ण जीवन का शुभारंभ भी हो जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर प्रकार से बेहतरीन रहेगा।अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु आय का साधन भी बढ़ता रहेगा इसलिए किसी भी तरह से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से समाधान रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए शुभ परिणाम दायक ही रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग है। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल परिणामदायक रहेगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य व्यापार में तो उन्नति देंगे ही नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेगा। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो यह अवसर अच्छा रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर सुखदफल कारक रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान वृद्धि होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता है किंतु कहीं न कहीं सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आर्थिक रूप से समय बेहतर रहेगा। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। हीरे जवाहरात के क्रय में भी व्यय होगा। प्रतियोगी छात्रों को नई चुनौतियों का सामना करने का योग है।
मीन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा फिर भी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन का भी लाभ मिलेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। योजनाएं जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।