सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले महान ग्रह शुक्र 01 अक्तूबर की मध्य रात्रि पश्चात 12 बजकर 59 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां ये 03 नवंबर की सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। शुक्र ऐश्वर्य और भोग के प्रदाता हैं अतः इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय अतिउत्तम है। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो परिणाम सुखद रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टिसे भी अवसर अनुकूल रहेगा। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से सुखद और लाभदायक ही रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन प्राप्ति का भी योग। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से तृतीय सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वभाव में तो सौम्यता लाएगा ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म में भी रुचि रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो या साझा व्यापार करना हो तो उस दृष्टि से भी यह अवसर बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय उत्तम है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
आपकी राशि से व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाएगा। परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें आय के साधन तो बढ़ेंगे ही कोई नया व्यापार आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर आति अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्रादुर्भाव का भी योग।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति देगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय उत्तम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी यहां तक कि धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। योजनाएं गोपनीय रखें और कार्य में लगे रहें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। यद्यपि आपकी राशि के लिए तो यह योग कारक है फिर भी स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। धोखाधड़ी से भी बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विषमताओं के बावजूद कहीं न कहीं आपके लिए सामाजिक सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का तो लाभ मिलेगा ही विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। उच्चाधिकारियों से मतभेद बढ़ने न दें। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपव्यय से बचें।