फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: 12 मार्च से मेष राशि में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को होगा जमकर लाभ

Thu, 02 Mar 2023 03:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
भोग और विलास के कारक ग्रह शुक्र 12 मार्च अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। मंगल और शुक्र सदैव विपरीत आचरण करते हैं। एक तरफ मंगल युद्ध में सेना का जिम्मा संभालते है वही शुक्र स्त्री और भोग विलास का प्रतीक है। मेष राशि में शुक्र का स्वभाव थोड़ा उग्र हो जाता है और व्यक्ति खुलकर भोग विलास करने वाला बन जाता है। शुक्र के इस गोचर का इसलिए भी महत्व है क्योंकि मेष राशि में पहले से राहु विराजमान है ऐसे में भोग और काम की इच्छा में वृद्धि होगी। इस गोचर से 3 राशियों को जमकर लाभ होगा। आइये जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके एकादश भाव यानी लाभ भाव से होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको आर्थिक लाभ के साथ साथ सम्मान भी प्राप्त होगा। इस समय आप अपनी किसी महिला मित्र की मदद से किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। आपके भाई बहन भी इस समय आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप किसी को कोई प्रेम प्रस्ताव देना चाह रहे है तो समय अनुकूल है। शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों को इस समय अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का गोचर आपके नवम भाव से होगा। इस गोचर के फलस्वरूप आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है। इस समय आपको लम्बी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय महिला जातकों को उनके कारोबार के मामले में सफलता हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। इस भाव में शुक्र का गोचर आपकी इच्छाएं पूरी करने वाला होगा। इस समय प्रेम से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। किसी स्त्री के सहयोग से व्यापार में कोई बड़ी डील सामने आ सकती है। अगर आप विवाहित हैं तो इस समय भरपूर रोमांस आपके जीवन में होगा। इस समय आपको अपने परिवार की तरफ से कोई आर्थिक मदद भी मिल सकती है। संतान पक्ष से संबंध अच्छे होंगे।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें