फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 02 Mar 2023 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
02 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आपका पूरा ध्यान समवन स्पेशल पर है जिसके साथ आप कुछ अलौकिक पल गुजारना चाहते हैं इसमें रोमांस भी शामिल है। यह छोटी छोटी बातें आपकी जिंदगी को रंगीन कर देंगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें क्यूंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता बल्कि इसके लिए दोनों की समझदारी और सूझबूझ होना ज़रूरी है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन नयी योजनाओं और नए अनुभवों का है जहाँ परिवारिक संघर्ष आपको विचलित करेगा तो प्यार की मधुर आवाज़ आपको स्वर्ग सा अहसास कराएंगी। पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके विरोधी भी आपके दोस्त बन जायेंगे। आर्थिक मुश्किलों के बावजूद भी आप आज रोमांस के सपनों में खोए रहेंगे। आप में से कुछ आज अपने पार्टनर को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते है
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज अनावश्यक विवादों या गतिविधियों से बचें। काम में बढ़ती प्रतियोगिता या बाधा परेशान कर सकती है लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यह दिन मनोरंजन से भरपूर है जहाँ आप खुल कर जीना चाहते हैं। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। उसके लिए खाना बनाएं या कोई रोमांटिक गाना गाएं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें। बड़े कदम उठायें और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपना ध्यान केंद्रित करें। यह न केवल आपके कार्यस्थल बल्कि आपकी रोमांटिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपकी लवलाइफ इससे शांतिपूर्ण और प्रेममय बनेगी। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दिल की बातें दिल ही जाने और जाने न कोई, लेकिन आपके मामले में ऐसा नहीं हैं क्योंकि आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप इस बात को अनुभव करेंगे कि दोस्ती खुशियों को दुगना करती है जबकि दुखों को कम कर देती है। याद रखें, आपका पार्टनर आपका सच्चा दोस्त है जो हर सुख-दुःख में आपके साथ रहेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। प्यार भरे इन दिन रात को ऐसे ही ना जाने दें बल्कि इस समय का सदुपयोग करें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लवर के लिए आज आपका ध्यान अपनी ओर करना थोड़ा मुश्किल है। आप साहसी, दार्शनिक, आशावादी और बहादुर हैं इसलिए आपके जीवन में अपनी खास जगह बनाने के लिए कई लोग दिलचस्पी रखते है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कोई भी समस्या है तो अपने साथी को कॉफ़ी पीने लेकर जाएँ और दोनों मिलकर चीज़ों को आसान बनाएं। एक दूसरे के साथ समय बिताने से आप उत्साहित और आरामदायक महसूस करेंगे। आज थोड़ी देर बैठ कर अपने भविष्य के बारे में सोचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें