rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- आपके लिए यह राजयोग आपके चौथे भाव में घटित होने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से आपको किसी नई कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करवाया जा सकता है। शुक्र की कृपा से आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। आपकी महिला मित्र आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। इस समय आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है। आपका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय रहने वाला है। इस समय आपको पदोन्नति भी दी जा सकती है।