ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म नक्षत्र को उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जन्म के समय मौजूद नक्षत्र व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई विशेषताओं के बारे में संकेत दे सकता है। आज बात करेंगे श्रवण नक्षत्र की, जिसे ज्ञान और सीखने की प्रवृत्ति से जुड़ा माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग अपनी समझदारी, स्पष्ट सोच और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर इनका कद मध्यम होता है, लेकिन व्यक्तित्व में एक अलग प्रभाव दिखाई देता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति भी इनका झुकाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं श्रवण नक्षत्र में जन्मे लोगों की 5 ऐसी खासियतें, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती हैं।