Rahu-Ketu Gochar 2026: साल के अंत में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा केतु सिंह से कर्क राशि में अपना स्थान लेंगे। इन दोनों ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलने वाला है। लेकिन उससे पहले तक का समय कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इनपर राहु-केतु की विशेष कृपा बनी रहने वाली है। इनके प्रभाव से इन 4 राशि के जातकों के करियर और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे। साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार पहले से अधिक महसूस होगा। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।