फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर राशि अनुसार करें उपाय, संतान के भाग्य में होगी वृद्धि

Thu, 16 Jan 2025 11:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sakat Chauth 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है, जो सकट माता और भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन सभी महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला
Sakat Chauth 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है, जो सकट माता और भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन सभी महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार सकट चौथ के व्रत में चंद्रमा की खास भूमिका होती है, क्योकि महिलाएं चांद निकलने के बाद ही अपने व्रत का पारण करती हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार को मां और बच्चों के प्रेम का प्रतीक माना जाता है, साथ ही यह दिन रिश्तों में मजबूती लाता है।

भारत में मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सकट का पर्व मनाया जाता है, जिसे संकष्टी चतुर्थी, संकटा चौथ, संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चतुर्थी और तिलकुट चौथ भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार इस साल 17 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है, इस तिथि पर मघा नक्षत्र बन रहा है जिस पर सौभाग्य योग का निर्माण होगा। इस संयोग में राशि अनुसार उपाय करने से संतान के भाग्य में वृद्धि और करियर में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
मेष राशि
सकट चौथ पर मेष राशि की महिलाएं गुड़ और तिल का दान करें, इस उपाय को करने से संतान के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

3 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, साथ ही विधि विधान से उनकी पूजा करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने पर संतान के जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

4 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
सकट चौथ पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में आप गणेश जी को दूध और तिल अर्पित करें। इस उपाय को करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सकट के शुभ पर्व पर आप गणपति बप्पा को तिल का भोग लगाएं, मान्यता है कि इससे प्रथम पूज्य देवता प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अगर संतान के वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो सकट चौथ के दिन रात को लाल चंदन और पंचामृत से चंद्र देव की उपासना करें। इस उपाय से सभी समस्याओं का निवारण होता है।
विज्ञापन

7 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि की महिलाएं गणपति जी को हरे रंग के वस्त्र चढाएं। इससे संतान के करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।

Sakat Chauth 2025: संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के इन 12 नामों का जप करने से मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

8 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
इस राशि की महिलाओं को गणेश जी की मूर्ति का दूध व केसर से अभिषेक करना चाहिए। यही नहीं शाम के समय घर में चौमुखी दीपक भी जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल संतान के जीवन में खुशियां बल्कि घर में भी सुख-समृद्धि का वास होता है।

9 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस दिन गणपति बप्पा को मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाएं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।

10 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि की महिलाएं सकट के दिन भगवान गणेश को केसर से बनी खीर का भोग लगाएं, यह बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इस उपाय को करने से संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है।

11 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि की महिलाएं सकट चौथ के दिन काले तिल का दान करें, इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं।

12 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। इससे बप्पा प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
मीन राशि
इस राशि की महिलाओं को गणेश जी को सफेद तिल का भोग लगाना चाहिए, इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें