फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Retrograde: 13 जुलाई को शनि होंगे वक्री, इन राशियों के जीवन में होगी उथल-पुथल और धन हानि

Tue, 01 Jul 2025 03:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saturn Retrograde: 13 जुलाई 2025 की सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि के वक्री होने से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
शनि होंगे वक्री - फोटो : adobe stock
Saturn Retrograde: जुलाई के महीने में न्यायाधिपति और कर्मफलदाता शनि अपनी चाल में बदलाव लाने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह  सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सावन माह  के शुरू होने के बाद शनि मीन राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। शनि के वक्री चाल से चलने के कारण कुछ राशि के जातकों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की वक्री चाल बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जब भी शनि वक्री होते हैं तो जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या चलती है इसका नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है, लेकिन वहीं कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें शनि के वक्री होने पर बहुत ही संभलकर चलना होता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
13 जुलाई को शनि के वक्री होने से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। परेशानियों में इजाफा हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके करियर-कारोबार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। जिन लोगों ने कर्ज ले रखा है उनको समय पर भुगतान करने में देरी हो सकती है जिससे आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में देरी होगी। कार्यों को पूरा करने में विलंब होंगे। 

Best Life Partner For Mulank: 9: मूलांक 9 वाले यदि कर लें इन लोगों से शादी, तो सवर जाएगा जीवन

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। जो लोग कोई न कोई व्यापार आदि करते हैं उनको इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। काफी प्रयास के बाद भी आपको सफलता नहीं मिलेगी। आप इस दौरान किसा वाद-विवाद में फंस सकते हैं।

Guru Shani Yog: सावन में गुरु शनि योग से बरसेगी इन राशियों पर कृपा, मिलेगा आशीर्वाद

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
शनि के वक्री होने से मीन राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपका गुस्सा करने की आदत में बढ़ोतरी हो सकती है। शनि के वक्री होने से वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। खानपान पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

July Lucky Rashifal : सुख-समृद्धि से भरपूर होगा जुलाई का महीना, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें