फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2024: शनि के वक्री होने से बना दुर्लभ राजयोग, इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान

Wed, 03 Jul 2024 12:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं जिस कारण से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि बीते 30 जून को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो गए हैं। शनि की वक्री चाल से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव तो कुछ को संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन
1 of 4
कुंभ राशि में शनि हुए वक्री - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के संपूर्ण अध्ययन में शनि ग्रह की स्थिति का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को न्यायाधिपति और कर्मफलदाता माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक विराजमान रहते हैं फिर इसके आगे वाली राशि में गोचर करते हैं। इस तरह से शनि को पूरे एक राशि चक्र का चक्कर लगाने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। ज्योतिषशास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह कहा जाता है क्योंकि जिन जातकों पर इनकी द्दष्टि पड़ती है उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। शनि की चाल से कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप रहता है। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं जिस कारण से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि बीते 30 जून को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो गए हैं। शनि की वक्री चाल से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव तो कुछ को संभलकर रहना होगा। 

आपको बता दें कि शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होने की वजह से शश नामक राजयोग का निर्माण हुआ है। दरअसल वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि अपनी स्वयं की राशि मकर और कुंभ राशि में हो, अपनी उच्च राशि तुला में होकर कुंडली के केंद्र भाव में स्थिति हो तो शश राजयोग का निर्माण होता है। शनि के वक्री होकर शश नामक राजयोग के निर्माण से कुछ राशि के लिए अच्छा तो कुछ राशि वालों के लिए नकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं शश राजयोग का फायदा किन-किन राशि वालों को मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और शुक्र-शनि दोनों की आपस में मित्रता का भाव होता है। ऐसे में शश राजयोग का फायदा वृषभ राशि के जातकों को होगा। आपके रुके हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। करियर-कारोबार में अच्छा फल मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को उनकी यह तलाश पूरी होगी। अच्छी नौकरी के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के पूरे आसार दिखाई पड़ रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
आपकी राशि में शश राजयोग लग्न भाव में बना हुआ है। ऐसे में शनि का वक्री होना आपके लिए वरदान साबित हो रहा है। आपके लंबे समय से चली आ रही तमाम परेशानियां अब खत्म होंगी। आर्थिक परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से आपको अच्छी आय होगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपके लिए शनि का वक्री होना और इससे बना शश राजयोग बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जो लोग अगर जमीन-जायदाद की खरीदारी की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें