फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday 2023 : 6 मार्च को उदय होंगे शनि, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Mon, 27 Feb 2023 09:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शनि देव: शनि देव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में उदय हो रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष में सबसे धीमे कहे जाने वाले ग्रह शनि देव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में उदय हो रहे हैं। शनि देव का उदय सभी 12 राशियों पर भिन्न रूप से प्रभाव डालने वाला होगा। आइये समझते है कि आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि राजयोग कारक होते हैं। शनि का उदय इस राशि के जातकों के एकादश भाव में होगा। इस समय आपको अपने पेशेवर जीवन अच्छी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे है। आप लोग अपने कार्यस्थल पर जो मेहनत कर रहे थे अब उसके परिणाम आप लोगों को प्राप्त होंगे। शनिदेव की कृपा व्यापारी वर्ग पर भी पूरी रहने वाली है। इस समय आपको अपने मित्रों की मदद से कोई बड़ा काम प्राप्त हो सकता है। शनि के उदय होने से आपकी आर्थिक वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के लिए शनि नवें और दशम भाव के स्वामी होकर प्रबल राजयोग कारक कहे गए हैं। दशम भाव में शनि का उदय होना इन जातकों के लिए अपार सफलता देने वाला होगा। शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को अब भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय नौकरीपेशा जातकों के जीवन में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको किसी गुरु के सानिध्य में धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। इस समय व्यापारी वर्ग को अच्छी उन्नति मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य में ही विराजमान हैं। ऐसे में शनि देव का भाग्य भाव में उदय होगा हर तरफ से सफलता के संकेत हैं। इस समय आपको अपने भाग्य और अपने देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस समय आप अपने पितरों की शान्ति के लिए किसी धार्मिक पाठ का आयोजन भी करवा सकते है। जनसंचार से जुड़े जातक इस समय अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय जो भी लोग शोध कार्य में लगे है उन्हें सफलता मिलनी तय है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि मारकेश का काम करते हैं और यह अष्टम भाव में उदय होंगे। शनि के उदय होने से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन को सावधानी से चलाएं। इस समय धन के निवेश में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से आपको बचकर चलना होगा। इस समय नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी समस्या आ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन के लेन देन में समस्या आ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर सप्तम यानी मारक स्थान में हो रहा है। शनि देव का उदय सप्तम भाव में ही होने जा रहा है। इस समय आपको अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय जो जातक शादी के लिए कोशिश कर रहे थे उन्हें सफलता मिलेगी। आपका इंतज़ार खत्म होगा और आपके घर शहनाई गूंजेगी। इस समय अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे है तो कर सकते है। इस समय आपको आलस्य को त्यागना होगा और अपनी पूरी ऊर्जा अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित करनी होगी। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के लिए शनि देव का उदय छठे भाव में होगा जोकि रोग, ऋण और शत्रु का भाव है। इस भाव में शनि के उदय होने से आपको गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। इस समय अगर आप अपनी कम्पनी की ओर से विदेश जा रहे हैं तो आपको यक़ीनन काम में सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे है उन्हें भी शनि देव की कृपा से बढ़िया नौकरी मिल जाएगी। छात्र वर्ग अगर शोध के लिए विदेश जाना चाहते है तो समय अनुकूल है। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि परम राजयोग कारक होकर पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय शनि का उदय आपके पंचम भाव से ही होने जा रहा है। यह समय छात्र वर्ग के लिए बेहद अच्छा कहा जा सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते है उन्हें मदद मिलेगी। इस समय आप अपनी संतान के साथ बेहद ही अच्छा और प्यारा समय व्यतीत करने वाले है। अगर आप प्रेम सम्बन्ध में है तो आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा नहीं दे। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदय चौथे भाव में होने जा रहा है। शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को मानसिक समस्या हो सकती है। इस समय आपको अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के उच्च अधिकारी के साथ मतभेद सामने आ सकते है। शेयर मार्किट में निवेश करने वाले जातक सोच समझकर निवेश करे। कार्य स्थल पर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय तीसरे भाव में होगा जो की संचार का भाव है। इस भाव में शनि का उदय होना आपकी संवाद कला के लिए अच्छा है। इस समय आपका साहस भी बढ़ा हुआ रहेगा और आपकी काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल होगी। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी भी किस्म का मनमुटाव नहीं करें। शनि के उदय होने से आपको निवेश मिल सकता है। इस समय पिता की मदद से कोई अटका काम पूरा हो सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि -  इस राशि के जातकों के लिए शनि लग्नेश होकर कुटुंब भाव यानी की दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव में शनि का उदय आपके लिए धन और निवेश के लिहाज से शुभ कहा जा सकता है। इस समय अगर आपके परिवार में किसी संपत्ति को लेकर कोई विवाद था तो वो सुलझ सकता है। आप अपनी वाणी के प्रभाव से इस समय कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित करने में सफल होंगे। अगर आप किसी स्टार्टअप में निवेश करना चाह रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है। हालांकि इस दौरान आप वाहन सावधानी से चलाएं।  

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि जातकों के लिए शनि लग्नेश होकर लग्न में ही गोचर कर रहे है। लग्न भाव में शनि का उदय जीवन में सकारात्मक परिणाम लाने वाला होगा। इस समय आपको अपने कार्य स्थल पर बढ़िया सम्मान मिलने वाला है। लग्न में शनि का गोचर आपको आलस्य दे सकता है इसलिए अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाना होगा। शनि के उदय काल में आपका काफी समय से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। इस समय आपको लगातार अपने जीवन में लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम करना होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि देव बारहवे भाव में उदय होने जा रहे है। शनि देव के उदय होने से इस राशि के जातकों को अपने खर्चों के प्रति सजग रहना होगा। इस समय आपको अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय हो जाएंगे इसलिए अपनी गुप्त योजनाओं को किसी से ना कहे। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई समस्या है तो बेहद सावधानी रखनी होगी। अगर आप व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा करने जा रहे है तो समय अनुकूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें