लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा अपने प्रियतम के साथ यात्रा की है जिसके लिए आप दोनों लम्बे समय से योजना बना रहे हैं। आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित हैं और आप अपना अधिकतर समय अपने पति / पत्नी के साथ गुजारना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):जीवन की परेशानियों से निपटने के लिए आप स्वयं को नहीं बदलेंगे बल्कि आप इन समस्याओं का डट कर सामना करेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ नोकझोंक होने की भी संभावना है किंतु आपकी प्यारी बातें उनका दिल भी जीत लेंगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज अभी जहां आपके कुछ अच्छे दोस्त बनेंगे वहीं पिता या शिक्षकों को होने वाले घाटे से भी चिंतित रहेंगे। ऐसे में आपका पार्टनर हर स्थिति में आपके साथ है और पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका आत्मविश्वास आपके जीवन को आश्चर्यचकित कर देगा। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर नए प्रयोगों और खोज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और आपके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा भी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):परिवार के बीच का संघर्ष आपके रोजाना के जीवन को प्रभावित करेगा। जीवन का दूसरा नाम परिवर्तन है इसलिए नया वातावरण आपके नीरस जीवन को खुशनुमा बना सकता है। आप दोनों के प्यार का इंद्रधनुष आज गुलाबी दिन ले कर आया है इसका पूरी तरह से आनंद लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आप के लिए अच्छा है क्योंकि आज आप जीवन से पूरी तरह से संतुष्ट महसूस करेंगे। अब आप ज़िन्दगी में बड़ी योजनाएं बनाने और रिस्क लेने के बारे में सोचेंगे, यही नहीं आप लवलाइफ के लिए भी कुछ बड़ा विचार करेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके कार्ड में अपने प्रेमी की चाहत ,विश्वास और अंतरंग रिश्ते हैं। जीवन की बाधाओं को दूर करने में आपने साथी का प्यार आपके काम आएगा। दुश्मन भी आज आपसे दूर रहेंगे ,विवादों से बचें और अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके लिए आपका सामाजिक और निजी जीवन पहले नंबर पर हैं। आप अपने अतीत को भुला कर आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए आप पुराने दोस्तों के साथ सुलह करें और उनके साथ समय बिताएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को रंगीन करने में जादू जैसा काम कर सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने शोना पर पूरा विश्वास है। किसी खास का प्यार पा कर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस प्यार से मिले इंद्रधनुषी रंग आपका जीवन संवार देंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सोलमेट का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अभी कुछ खास प्रयास कर के अपने प्रिय को खुश करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार के साथ मेलजोल और साथ मिलकर भोजन करना आपको स्वर्ग सा अहसास कराएगा। प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।