फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchank Yog 2025: 3 जून को सूर्य-शनि की युति, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Tue, 27 May 2025 04:44 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Surya Panchank Yog 2025:  ज्योतिष गणना के मुताबिक 3 जून 2025 को सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफलदाता शनि एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Surya Panchank Yog 2025 - फोटो : freepik
Shani Surya Panchank Yog 2025: वर्तमान में न्याय के देवता शनि मीन राशि में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह कई अन्य ग्रहों से युति बना रहा है, जिससे शुभ-अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन्हीं में से एक है पंचांक योग, जो सूर्य-शनि की युति से बनेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक 3 जून 2025 को सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफलदाता शनि एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर रहेंगे। इस स्थिति से पंचांक योग का निर्माण होगा जिससे इन तीन राशि वालों को लाभ मिल सकता है। पंचांक योग के प्रभाव से आपको व्यापार में लाभ, निवेश में धन और वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है। आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं।
Chankya Niti: चाणक्य ने बताया शत्रु पर विजय पाने का अचूक सूत्र, आप भी जानें
विज्ञापन

2 of 4
रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
पंचांक योग आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। आपके जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। घर में किसी के विवाह की बात पक्की हो सकती है। रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
कोर्ट के मामले पक्ष में आने से तनाव में कमी आएगी। अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वाले कारोबार की प्रगति पर पूरा फोकस करेंगे। आपको व्यापार के क्षेत्र में भी अपार सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। निवेश में बड़ा लाभ हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। कोर्ट के मामले पक्ष में आने से तनाव में कमी आएगी। अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
Chanakya niti: अगर चाहते हैं जीवन में भरोसेमंद लोग, तो चाणक्य के इन 4 सिद्धांतों को अपनाना न भूलें
विज्ञापन

4 of 4
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से आपके सभी अटके काम पूरे होंगे। करियर में प्रगति संभव है। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि वालों के धन लाभ के प्रबल योग और आमदनी में इजाफा होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस योग के प्रभाव से विदेश में करियर-कारोबार कर रहे लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से आपके सभी अटके काम पूरे होंगे। करियर में प्रगति संभव है।


June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें