Sade Sati Impact On Life: ज्योतिष मान्यता के अनुसार, शनिदेव का प्रभाव जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और सफलता प्रदान करता है, वहीं साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में परेशानियां लेकर आती हैं।
Sade Sati Impact On Life: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और वह सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह के रूप में भी जाने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि, जब शनिदेव किसी राशि पर अपना विशेष प्रभाव डालते हैं, तो उसके जातकों के जीवन में संघर्ष और कई तरह की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। कहते हैं कि, साढ़ेसाती का असर व्यक्ति के जीवन में परेशानियां और कई तरह की उलझनें लेकर आता है। साथ ही व्यक्ति मानसिक तनाव से घिरा रहता है। वहीं इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि के जातक शनिदेव की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं। माना जा रहा है कि साल 2026 के अंत तक इन राशियों को हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाना होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। बुध की उल्टी चाल से करियर, कम्युनिकेशन और व्यापार में आएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क Weekly Lucky Career Horoscope: बुध गोचर से मेष समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में होगा बड़ा फायदा
विज्ञापन
2 of 4
Sade Sati Impact On Life
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि के लोग रहें अलर्ट
मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपने कामकाज में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
घर और कार्यक्षेत्र में अपनों का साथ न मिलने के कारण कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी से लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं और धन हानि भी संभव हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।