शनि की साढ़े साती से सारे लोग डरते हैं और यही कामना करते हैं उनके ऊपर कभी भी शनि की साढ़े साती न रहे। शनि न्याय के देवता है। शनि मेहनती और ईमानदार लोगों पर जल्दी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि किसी भी व्यक्ति के जीवन काल में एक से लेकर दो बार शनि की साढ़े साती जरूर आती है। शनि की साढ़े साती होने पर उस राशि पर साढ़े सात साल तक प्रभाव जरूर रहता है।