Shani Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन सभी में न्याय के कारक शनिदेव का प्रभाव सबसे खास है। कुंडली में उनकी स्थिति के आधार पर ही व्यक्ति को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। परंतु स्थिति सही न होने पर व्यक्ति मानसिक, आर्थिक व कार्यों में कई तरह की बाधाएं झेलता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं और वह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले माने जाते हैं।
गति धीमी होने के कारण जातक पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। वहीं एक बार फिर शनि गोचर करने वाले हैं, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। बता दें, शनि 28 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर अपने ही नक्षत्र यानी उत्तरा भाद्रपद में एंट्री लेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, इतना ही नहीं इनके जीवन में कई बदलाव भी आ सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं