फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2020: शनि अब होंगे मार्गी, जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगी शनि की सीधी चाल

Mon, 28 Sep 2020 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह का महत्व - फोटो : अमर उजाला
दंडाधिकारी शनिदेव 29 सितंबर की सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये इसी वर्ष 11 मई को वक्री हुए थे। इस प्रकार भूमंडल पर पड़ रहा शनिदेव का नकारात्मक प्रभाव भी कम हो जाएगा। जिनकी जन्मकुंडली में शनिदेव की अशुभ स्थिति थी उनके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। मकर तथा कुंभ राशि के स्वामी शनि मेष राशि में नीचराशिगत और तुला राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके वक्री और मार्गी होने का प्रभाव जनमानस पर प्रत्यक्ष दिखाई देता है इसलिए सभी 12 राशियों पर इनके मार्गी होने का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से दशम कर्मभाव में शनिदेव का मार्गी होना कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार में उन्नति होगी। माता पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा विजय श्री की संभावना सर्वाधिक है। सुखभाव पर इनकी सप्तम दृष्टि के प्रभाव स्वरूप पारिवारिक जिम्मेदारियां तो बढ़ेंगी ही किसी न किसी के कारण मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
बृषभ राशि- राशि से भाग्यभाव में गोचर कर रहे शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए भाग्य उन्नति के नए द्वार खोलेगा। सोची समझी सभी रणनीति कारगर होगी। व्यापार के क्षेत्र में भी अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न बढ़ने दें। धर्म एवं आध्यात्म क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से अष्टमभाव में गोचर कर रहे शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किन्तु कर्मभाव पर इनकी दृष्टि के प्रभाव स्वरूप शासन सत्ता का पूर्ण  सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मधुर बनेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। पैतृक संपत्ति जैसे मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य विशेष करके जोड़ों में दर्द, ज्वर, चक्कर आने वाले जैसे रोगों से खतरा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि सप्तम भाव में गोचर कर रहे शनिदेव के शुभ प्रभावस्वरूप शादी-विवाह संबंधित वार्ता में आ रही रुकावटें दूर होगी। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतर होंगे। दैनिक  व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के संबंधित विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। नए व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से समय अनुकूल है किंतु साझा व्यापार करने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें, दिया गया धन वापस आने में संदेह। शनिदेव की पूर्ण दृष्टि के परिणामस्वरूप मानसिक अशांति रहेगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर कर रहे शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनके शुभफल प्रभाव के परिणाम स्वरुप आपकी कामयाबियों के मार्ग में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी और ये आपको हर समय उन्नति की ओर अग्रसर करते रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार से दुख पहुंचेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर कर रहे शनिदेव के मार्गी होने के शुभप्रभाव स्वरूप संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग। प्रेम संबंधी मामलों के लिए ग्रह गोचर सामान्य है। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। बेहतर रहेगा कि काम में मन लगाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से चतुर्थभाव में गोचर कर रहे राजयोग कारक शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं लाभ उठाएं। मकान अथवा वाहन आदि खरीदने का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी समय अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से पराक्रमभाव में शनिदेव का मार्गी होकर गोचर करना आपको कामयाबियों के सर्वोच्च शिखर पर ले जाएगा। कुछ महीनों में कई तरह के ऐसे अप्रत्याशित परिणाम आएंगे जिनके बारे में आपने चिंतन ही नहीं किया होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलताओं का सिलसिला तीव्रगति एवं निर्बाध रूप से चलता रहेगा। भाग्य भाव पर इनकी दृष्टि के फलस्वरुप धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से धनभाव में शनिदेव का मार्गी होकर गोचर करना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आय के साधन मजबूत होंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने के संयोग। शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव में कमी आएगी। मित्रों अथवा संबंधियों पर अधिक खर्च करने अथवा उधार के रूप में कर्ज देने से बचें। मकान वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो गोचर अनुकूल फलकारक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। इस अवधि के मध्य कोर्ट कचहरी के मामले तो बाहर ही सुलझायें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें।

11 of 13
राशि
मकर राशि- आपकी राशि पर गोचर कर रहे शनिदेव के मार्गी होने का शुभ-अशुभ फल आपके कार्य की गतिविधि पर निर्भर करेगा। यदि आपके कर्म अच्छे रहेंगे और कमाई में ईमानदारी होगी तो इनकी साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव आप पर कम पड़ेगा और आप जैसी सफलता चाहेंगे वैसी अर्जित करेंगे। अनैतिक अथवा रिश्वत आदि के द्वारा धन अर्जित करने पर इनकी साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव आपको बहुत परेशान कर सकता है। सन्मार्ग आपको सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच जाएगा और कुमार्ग शीघ्र पराभव ओर ले जाएगा इसलिए सावधान रहें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से हानिभाव में मार्गी हो कर गोचर कर रहे शनिदेव आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ और कष्टकर यात्राएं करवा सकते हैं। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है फिर भी धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों सर्विस आदि के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना दोनों अनुकूल रहेगा। शत्रु भाव पर इनकी दृष्टि के प्रभाव स्वरूप कोर्ट कचहरी के अधिकतर मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से लाभभाव में गोचर कर रहे शनिदेव का मार्गी होना आपकी कामयाबियों के मार्ग में आने वाले सभी रुकावटों का शमन करेगा। आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में अविश्वास न पनपने दें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। उच्चाधिकारियों एवं समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा तथा उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें