फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि होंगे मार्गी, शनि की बदली चाल से किसकी चमकेगी किस्मत

Sun, 27 Sep 2020 03:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शनि मार्गी 2020: ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन और मार्गी या वक्री होने का विशेष महत्व होता है
सितंबर का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल बदलने के लिहाज से काफी अहम रहा। अब सितंबर महीने की समाप्ति पर क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन और मार्गी या वक्री होने का विशेष महत्व होता है क्योंकि जब-जब शनि की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढ़ाई वर्षों का समय लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मकर राशि में शनि - फोटो : shani transit 2020
राहु-केतु के 18 महीने बाद राशि बदलने पर अब शनि 29 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 40 मिनट वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में व्रकी का अर्थ उल्टा और मार्गी का अर्थ सीधी चाल चलना। वक्री अवस्था में ज्यादतर ग्रह नकारात्मक प्रभाव डालते हैं जबकि मार्गी होने पर जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव सकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे में 29 सितंबर से शनि की मार्गी चाल से कई जातकों के जीवन में चल रही बाधाएं कम होंगी और उन्हें किस्मत का साथ मिलना आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
साल 2020 में शनि ग्रह
तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती- धनु, मकर और कुंभ राशि
शनि इस समय मकर राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं। लेकिन 29 सितंबर 2020 के बाद मकर राशि में रहते हुए सीधी चाल यानी मार्गी होकर भ्रमण करेंगे। शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर और कुंभ राशि पर है। शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में होती है। पहला, दूसरा और तीसरा। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण है, मकर राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर पहला चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती चलने पर कई तरह की परेशानियां आने लगती है। समय पर काम पूरा नहीं होता है। बीमारियां घेरे रहती हैं और आर्थिक संकट बना रहता है।

4 of 7
shanidev
दो राशियों पर शनि की ढैय्या- मिथुन और तुला राशि 
ज्योतिष गणना में शनि की ढैय्या भी को अशुभ माना जाता है। मौजूदा समय में मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। जन्म राशि से चौथे और आठवें स्थान पर गोचर करते हुए शनि की ढैया रहती है, जो ढ़ाई वर्ष तक चलती है यह भी जातक के लिए अति कष्टकारी रहती है।
विज्ञापन

5 of 7
shani transit 2020

शनि के मार्गी होने पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- शनि का मकर राशि में मार्गी होना आपके भाग्य में बढ़ोतरी करेंगे। क्योंकि शनि का आपकी राशि में भाग्य के स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं।
वृष राशि- सुखद और शुभफल देने वाली यात्राओं में वृद्धि होगी। आपकी राशि के लिए शनि का मार्गी होना आपके के लिए धन वृद्धि में सहायक होगा।
मिथुन राशि- शनि का मार्गी होना आपके लिए बाधाएं दूर करने वाला और कार्यो में सफलता दिलाने वाला होगा।
कर्क राशि- शनि का मार्गी होना आपके लिए सेहत के मामले में चली आ रही परेशानियों से निजात दिलाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
shani transit 2020

शनि के मार्गी होने पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों के लिए पांचवे भाव में शनि का मार्गी होना वैवाहिक और रोमांटिक जीवन में रिश्तों की सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला रहेगा। इसके अलावा धन लाभ के नए अवसर बनेंगे।
कन्या राशि- कन्या राशि में शनि का मार्गी सुख के भाव में हो रहा है ऐसे में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में अच्छे संकेत हैं। वहीं जो जातक नौकरी या बिजनेस में सलग्न हैं उनके लिए विशेष अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं।
तुला राशि- आपको शनि कठिन परिश्रम करवाने के बाद ही उचित फल प्रदान करेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि- तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं। ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shani transit 2020

शनि के मार्गी होने पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत

धनु राशि- शनि के धनु राशि में मार्गी होने से आपको लाभ मिल सकता है। मार्गी शनि शुभ फल देते हैं। ऐसे में आपको सभी तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। मार्गी शनि आपके लिए उन्नति का योग बना रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि शनि की राशि है। यह आपकी 12वें स्थान से वक्री से मार्गी हो रहे हैं। आपके लिए अच्छा संकेत है। भविष्य में धन लाभ, मान सम्मान और किस्मत का साथ मिलने के अच्छे  संकेत  हैं।
कुंभ राशि- मकर राशि के अलावा कुंभ को शनि का स्वामित्व मिला हुआ है। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि का मार्गी होना उनके के लिए लाभकारी रहेगा। अब से पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला परिणाम लाने वाला रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें