फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2025: शनि ने बदली चाल, मेष संग इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में आएंगी दिक्कतें

Fri, 28 Nov 2025 12:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को सुबह 09 बजकर 20 मिनट पर कर्म और न्याय के देवता शनि मार्गी हो चुके हैं। इससे पहले शनि देव लगभग 4 महीनों तक वक्री अवस्था में थे। वह 13 जुलाई 2025 से मीन राशि में वक्री स्थिति में चल रहे थे।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Margi 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को सुबह 09 बजकर 20 मिनट पर कर्म और न्याय के देवता शनि मार्गी हो चुके हैं। इससे पहले शनि देव लगभग 4 महीनों तक वक्री अवस्था में थे। वह 13 जुलाई 2025 से मीन राशि में वक्री स्थिति में चल रहे थे। लेकिन अब, शनि के मार्गी होने के बाद उनकी ऊर्जा स्थिर और मजबूत हो गई है। हालांकि, यह समय सभी के लिए राहत से भरा नहीं हैं। दरअसल, 26 जुलाई 2026 तक शनि मार्गी अवस्था में रहेंगे। यह अवधि कुछ राशियों के लिए कार्यों में रुकावटें, लाभ में देरी, मानसिक तनाव, धन हानि और संबंधों में खटास भरी हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Shukra Aditya Yoga 2025: दिसंबर में इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, करियर में भी मिलेंगे मनचाहे परिणाम
विज्ञापन

2 of 4
परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता पाने के लिए अभी अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि मार्गी से मेष राशि वालों की समस्या बढ़ सकती हैं। इस राशि के जातकों को करियर में कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको काम के लेकर सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। रिश्तों में अनबन होने से दूरियां आ सकती हैं। अपने सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी रखें। किसी भी विवाद में उलझने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपनी कोई भी गुप्त बात किसी से भी शेयर न करें। मेष राशि वालों को विशेष रूप से धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता पाने के लिए अभी अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। 

Rashifal 2026: धनु में ग्रहों का संयोग इन राशियों के लिए रहेगा खास, 2026 तक मिलेगी सफलता
Budh Gochar 2025: बुध का तुला राशि में गोचर, जानें कन्या राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
विज्ञापन

3 of 4
चीजों के प्रति धैर्यवान रहें और व्यवसाय करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। अजनबियों से दोस्ती रखना समस्या पैदा कर सकता है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय मुश्किलों से भरा रहेगा। आपको व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपेक्षित सफलता न मिलने से भी मन तनाव से भरा रहेगा। वाहन खरीदने की योजना असफल हो सकती है। किसी भी तरह की यात्रा आप न करें अन्यथा धन खर्च अधिक हो सकता है। व्यापार, नौकरी, दुकान घर आदि के काम को लेकर परेशानियां न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक थकावट भी पहुंचा सकती हैं। चीजों के प्रति धैर्यवान रहें और व्यवसाय करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। अजनबियों से दोस्ती रखना समस्या पैदा कर सकता है।

साल 2026 में मायावी ग्रह राहु रहेंगे शतभिषा नक्षत्र में, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
Rashifal 2026: नए साल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, करियर-कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

4 of 4
। किसी भी नए काम में पैर सोच विचार के साथ रखें। संतान के करियर को लेकर परेशानियां सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के काम का दबाव सेहत पर असर डाल सकता है। आप अपने कंपटीटर को कड़ी चुनौती देंगे लेकिन अपनो का साथ न मिल पाने के कारण मन परेशान रहेगा। किसी भी नए काम में पैर सोच विचार के साथ रखें। संतान के करियर को लेकर परेशानियां सकती हैं। धन को लेकर नई समस्याएं आएंगी। आपको मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामले में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अनियोजित लेन-देन से बचें। कार्यालय में तनाव हो सकता है। किसी भी रिश्ते में प्रवेश न करें।
Vakri Guru in Mithun Rashi: वक्री बृहस्पति करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें