फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal (01 To 07 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का पहला सप्ताह

Fri, 28 Nov 2025 12:05 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weekly Horoscope (01 To 07 December 2025): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 दिसंबर 2025 - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (01 To 07 December 2025): दिसंबर माह का पहला सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Jupiter In 5th House: 5 वें भाव में बृहस्पति देते हैं अति आत्मविश्वास, जानें नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
Kundli Milan: शादी के लिए कुंडली में कितने गुण मिलने हैं जरूरी? जानें कैसे मिलाए जाते हैं 36 गुण
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर कामकाज का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। लोगों से बातचीत करते समय वाणी का संयम बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में कुछ एक पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक किसी शुभचिंतक की मदद से आप उसका काफी हद तक समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, अन्यथा शारीरिक एवं सामाजिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. किसी भी सूरत में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें अन्यथा संबंध में दरार भी आ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को आधे-अधूरे मन से करने से बचना चाहिए। यदि आप किसी कार्य में आलस्य या फिर लापरवाही करते हैं तो बनता काम भी बिगड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत खुशियां लिए रहने वाली है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। वृषभ राशि के जातक सप्ताह के पूर्वार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है।

सप्ताह के मध्य का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम तरह की समस्याओं का अंतत: समाधान खोजने और कार्य को समय पर निपटाने में काफी हद तक कामयाब हो जाएंगे। वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह विपरीत लिंग की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। किसी के साथ हाल फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से हानि होने का भय बना रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपका अनचाहे स्थान पर तबादला या फिर अनचाही जिम्मेदारी का बोझ झेलना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपको तमाम तरह की परिस्थितियों के बीच अपने आत्मविश्वास को खोने से बचाना होगा। साथ ही साथ लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए सबके साथ बेहतर तालमेल बिठाने का प्रयास करना होगा क्योंकि सप्ताह का पूर्वार्ध भले आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल साबित हो लेकिन उत्तरार्ध काफी राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान करियर-कारोबार के लिए किया गया प्रयास और परिश्रम रंग लाएगा।

कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो आपको अपने पार्टनर की तरफ से पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में अचानक से बड़ी अड़चन आ जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़े क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रतिकूल समय में आपका जीवनसाथी आपको संबल बनेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से भी सहयोग की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान वे आपके बनते काम में बाधा डालने की साजिश रच सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखने की कोशिश करें। भूलकर भी अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें और न ही कल पर टालें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें।

उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा जल और बेलपत्र चढ़ाकर करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको प्रत्येक कार्य में मन मुताबिक सफलता और लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आप अपनी वाणी से सभी कार्यों को सिद्ध कर लेंगे।

सिंह राशि के जातकों के पदोन्नति के योग बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता या फिर किसी नौकरी के इंटरव्यू देने के लिए यह समय उपयुक्त है। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आने से आपको राहत होगी। व्यवसाय की दृष्टि से पूरा सप्ताह श्रेष्ठ कहा जाएगा। यदि आप किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो शुभचिंतकों की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं।

यह समय व्यवसाय में वृद्धि या फिर कोई नया काम शुरू करने के लिए भी अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप लंबे समय से कोई भूमि, भवन या फिर वाहन आदि को क्रय करने की योजना बना रहे थे आपकी यह कामना अप्रत्याशित रूप से इस सप्ताह पूरी हो सकती है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफल साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आप किसी बड़े कर्ज को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। भूमि-भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे और स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। जो लोग विदेश से जुड़े कारोबार या कार्य करते हैं, उन्हें इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है।

सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आपको सुकून मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे या फिर आपको रोजी-रोजगार की तलाश है तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है और आपको कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यदि आप अपने प्रेम को विवाह में तब्दील करने की योजना बना रहे हैं तो परिजन इस पर राजी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाहा सहयोग और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबार में लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। यदि आप पहले से ही कार्यरत हैं तो आपकी कार्यस्थल पर धाक बढ़ेगी। किसी कार्य विशेष में उपलब्धि हासिल होने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आपके धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।

यदि आप कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए फंड को इकट्ठा करने के लिए परेशान थे तो पैसों का इंतजाम आसानी से हो जाएगा। परिवार में पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। पुराने मित्रों और प्रिय लोगों से मुलाकात संभव है। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी योजना या कार्य के लिए धन सोच-समझकर खर्च करें अन्यथा आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित कर सकता है। यदि आप कोई भवन या भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके कागज चेक कर लें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। पैतृक संपत्ति मामले में किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी न करें और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा परेशानी लिए रह सकता है। इस दौरान ऑफिस के कामकाज को लेकर मन तनाव में रह सकता है।

हालांकि किसी भी प्रकार की कठिनाई को दूर करने के लिए आपको अपने सहयोगियों और अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग मिलता रहेगा। इस सप्ताह प्रेम संबंध में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी दिखावा न करें और न ही कोई ऐसा वादा करें, जिसे बाद में निभाना आपके लिए मुश्किल हो।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। परिवार में आपकी बात को तवज्जो न दिये जाने से आपका मन खिन्न रहेगा। घर-परिवार हो या फिर कार्यक्षेत्र आपके अधिकार में कमी देखने को मिल सकती है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन तमाम चीजों को लेकर अशांत रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में इष्ट मित्रों के सहयोग से आप काफी हद तक चीजों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से सावधानी रखने वाला रहेगा। इस दौरान आपको पेट से संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। इस सप्ताह आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। चीजों को सुलझाने के लिए संवाद का सहारा लें।

उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपका प्रभावी व्यक्ति के साथ संपर्क स्थापित होगा, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपका अधिकांश समय धार्मिक-मांगलिक कार्यों में सहभागिता करते हुए बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा हफ्ता अनुकूल कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से भरपूर समर्थन और सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए श्रेष्ठ कहा जा सकता है।

इस सप्ताह सौभाग्य का साथ बने रहने के कारण आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और संचित धन में वृद्धि होती नजर आएगी। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन से जुड़े विवाद से निजात मिल सकती है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से ऐसे मामले बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपको उस दिशा में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर के  अच्छा तालमेल बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नए अवसरों को प्रदान करने वाला कहा जाएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो इस सप्ताह किसी इष्ट मित्र या फिर शुभचिंतक की मदद से मनचाहा काम मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे, जिसका परिणाम आपकी परफॉर्मेंस में भी देखने को मिलेगा। सीनियर आपके काम की प्रशंसा करेंगे और जूनियर का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपकी रुचि धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बढ़ सकती है। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। यदि आपका घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा था तो आपके बीच पैदा हुई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और आपके रिश्ते दोबारा सामान्य हो सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वालों को उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन की गाड़ी कभी तेजी से आगे बढ़ती तो कभी अटकती नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय कुछ परेशानी लिए रह सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक काफी हद स्थिति आपके नियंत्रण में आ जाएगी।

हालांकि आपको सप्ताह की शुरुआत से ही खुले हाथ धन खर्च करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा बालों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सामान्य फलदायक कहा जाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में शुभचिंतकों और सीनियर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको दूसरों के भरोसे काम करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने काम को टालने से बचते हुए उसे समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की नित्य साधना-आराधना करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें