फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 03 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 03 Nov 2023 12:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपको अपने साथी संग विचार को साझा करना चाहिए। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें। आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा योग है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको अपने पार्टनर संग रोमांस करने का मौका मिलेगा। दोनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने जीवनसाथी या फिर लिव इन पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आपकी ज्ञान, फैशन या कला की समझ कर प्रयोग कर सकते हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आपके मन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह के विचार और भावनाएं आएंगी जिसको आपको काबू में रखना होगा। प्यार और रोमांस के लिए आपको यादगार पल मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आज बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे। आज आपके मन में साथी की किसी बात पर भावुक हो सकते हैं। नई दोस्ती पनप सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज रोमांस के लिए समय अच्छा रहने वाला होगा। किसी भी कीमत पर अपने प्रियतम के बीच में दूरियां न आने दें।  आप पूरे जोश में है और अपने साथ के साथ नजदीकी का आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज प्रेमी जातकों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको रिश्तों को संभालकर रखना होगा।  ध्यान रखें रिश्ते में मनमुटाव होना स्वभाविक है बस समय रहते इन्हे दूर कर लें। अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आपके आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा। अगर साथी के इंतज़ार में हैं तो खुश हो जाएं क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  आज का दिन आपके लिए अच्छा और शुभ रहने वाला होगा। आपको अपने दिल की बात का इजहार करने का मौका मिल सकता है।  अपने प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज के दिन आपका पार्टनर आपसे दूर जा सकता है। ऐसे में किसी भी बात को कहने से पहले कई बार सोचें। यह समय महत्वपूर्ण मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का है जिन में से एक है दिल के मामले। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें।  एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके लिए प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का साथ मिलेगा जिससे सभी तरह के काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे।  किस्मत भी पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए अपने साथी को रिझाने के कोई भी मौका आज न छोड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें