Shani Transit: ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। कई ग्रह कुछ ही दिनों में राशि परिवर्तन करते है तो कुछ को वर्षो लगते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही शनिदेव न्याय के देवता हैं और व्यक्तियों को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में वक्री अवस्था में और 15 नवंबर को इसी राशि में रहते हुए मार्गी होंगे।
शनि कुंभ राशि में ढाई वर्षों तक रहने के बाद साल 2025 में 29 मार्च को गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के कुंभ राशि के बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों को अच्छा फायदा मिल सकता है। इनके धन-दौलत और करियर में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आइ जानते हैं शनि के साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।