Saturn 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह मकर-कुंभ के स्वामी हैं। चूंकि शनि न्याय के कारक है, इस कारण वह जातकों को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। हालांकि, शनि जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तब भी जातकों को कर्मों का फल प्राप्त होता है। यही नहीं उनके करियर-कारोबार को लेकर किए गए कठिन प्रयासों का फल उन्हें मिलता है। नए साल में भी शनि अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे। बता दें, साल 2026 के प्रारंभ में शनि मीन राशि में मार्गी रहेंगे। यहां रहते हुए वह 20 जनवरी को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिर 17 मई को रेवती नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इसी बीच 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर 2026 को एक बार फिर मीन राशि में शनि मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में साल 2026 में शनि मीन राशि में रहेंगे और कुछ राशियों को इससे विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जाते हैं।
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल