वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि ग्रह को न्याय के देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं इस प्रकार सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में 30 वर्ष का समय लगता है। शनि का राशि परिवर्तन होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर जरूर पड़ता है। शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान है और आने वाले नए साल 2024 में भी इसी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि साल 2024 में कोई भी राशि परिवर्तन नहीं करेंगे लेकिन इनकी स्थितियों में बदलाव होता रहेगा। शनि साल 2024 में कुंभ राशि में रहते हुए वक्री, अस्त और उदय होंगे। शनि के साल 2024 में इस स्थिति में होने की वजह से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मेष राशि
साल 2024 में मेष राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव विशेष रूप से मेहरबान रहेंगे। शनिदेव की पूरे साल विशेष कृपा रहेगी जिस कारण से करियर में विशेष लाभ पहुंच सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छी सफलता ,वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां व्याप्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। साल 2024 में अचानक से धन लाभ हो सकता है। आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत रहने वाली होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही शुभ साल साबित होने जा रहा है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए एक साथ कई अवसर हासिल हो सकते हैं। साल 2024 में इन जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अचानक से धन लाभ के अवसर मिल सकते। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए साल बहुत ही फायदे का साल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आने वाले साल में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव हमेशा ही मेहरबान रहते हैं। ऐसे में आने वाला साल खुशियां लेकर आ सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पूरे साल रहेगा। धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला साल बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। निवेश से आपको अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। जीवन मे एक से बढ़कर खुशियां प्राप्ति होंगी।