मेष
मेष राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी काम को खूब सोच विचारकर करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिक प्रयास के बाद ही कार्यों में सफलता या फिर कहें मनचाहा फल मिल सकेगा। मेष राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में बेहद चौकन्ना रहना होगा क्योंकि इस सप्ताह आपके विरोधी आपकी छवि को खराब करने के लिए तमाम तरह की साजिश रच सकते हैं। इस सप्ताह अपनी योजनाओं और कमजोरियों को शत्रु पक्ष के सामने उजागर न करें अन्यथा वे उसका गलत तरीके से लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर कारोबारी आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही मनचाही सफलता मिल पाएगी। नई संपत्ति अथवा कारोबार में बड़ी पूंजी लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत अैर सामान का ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मेष राशि के जातकों को अनुकूलता बनी रहेगी। जीवन के कठिन समय में इष्ट-मित्र, परिजन और जीवनसाथी या फिर आपका प्रेमी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन बजरंग बली को मीठा पान चढ़ाएं।