फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: शनि-बुध की युति से मेष सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

Fri, 05 Sep 2025 10:34 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र में शनि और बुध दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसके प्रभाव से जातकों को करियर-कारोबार में विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा दोनों ग्रहों का गोचर और युति भी ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Rashiyan - फोटो : adobe stock
Lucky Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र में शनि और बुध दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसके प्रभाव से जातकों को करियर-कारोबार में विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा दोनों ग्रहों का गोचर और युति भी ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। वर्तमान में न्याय के कारक शनि मीन राशि में विराजमान है। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध का सिंह राशि में संचरण जारी है। हालांकि, जल्द शनि-बुध अपनी चाल से एक शक्तिशाली योग का निर्माण करेंगे। बता दें, 17 सितंबर 2025 को रात 11: 15 मिनट पर शनि-बुध एक-दूसरे से 180 डिग्री पर आएंगे। उनकी इस स्थिति से प्रतियुति योग का निर्माण होगा, जिससे इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इसके प्रभाव से जातकों को व्यापार में मुनाफा, शिक्षा में अच्छे परिणाम और रिश्तों में प्रेम का संचार हो सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रेम जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। सेहत में चल रही परेशानियां समाप्त होगी और आप प्रसन्न महसूस करेंगे। यह समय आपके लिए इच्छाओं की पूर्ति वाला रहेगा। घर परिवार में आपके प्रभाव से खुशियां बनी रहेगी। प्रेम जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे।

Pisces Horoscope 2025: साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए मीन राशि के लिए कैसे बीतेंगे दिन
विज्ञापन

3 of 4
कार्यक्षेत्र में पहचान और लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपकी आय भी बढ़ सकती है, जिसके प्रभाव से वाहन, जमीन या किसी अन्य वस्तु की खरीदारी आप करेंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद और स्नेह आपको प्राप्त होगा। आपका प्रभाव सामाजिक स्तर पर बढ़ने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहचान और लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। 

Mangal Gochar 2025: मंगलदेव करेंगे तुला राशि में गोचर, जानिए मेष राशि पर प्रभाव
विज्ञापन

4 of 4
अगर आप कोई वाहन खरीदना चाह रहे थे, तो इच्छा पूरी होगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। व्यापार को नई दिशा मिलने से चीजें पहले से बेहतर होगी। ईमानदारी से काम करने का आपको बड़ा इनाम भी मिल सकता है। खास बात यह है कि रुके हुए कार्यों में गति आने से मन में संतोष रहेगा। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। अगर आप कोई वाहन खरीदना चाह रहे थे, तो इच्छा पूरी होगी।

Saptahik Rashifal (08 - 14 September): 5 राशियों को लाभ देगा सितंबर का दूसरा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें