Shani Asta 2025: शनिदेव को न्याय और कर्म के देवता माने गए हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस साल शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को खत्म करते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि 29 मार्च 2025 राशि परिवर्तन करेंगे, लेकिन उसके पहले न्याय और कर्मफलदाता शनि 23 फरवरी को अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का अस्त होना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ग्रह जब भ्रमण करते हुए सूर्य के बेहद नजदीक आ जाते हैं तो ग्रह सूर्य की ऊर्जा के समाने अपनी शक्तियां खो देते हैं। आपको बता दें कि शनि 23 फरवरी को जब कुंभ राशि में रहते हुए अस्त होंगे तो करियर में परेशानियां को सामना करना पड़ सकता है।