Surya Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, और वह आत्मा, मान-सम्मान, पद, शक्ति, नेतृत्व क्षमता, राज-काज और उच्च पद के कारक है, इतना ही नहीं उन्हें सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी माना गया है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं और जब भी अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस दौरान नक्षत्र परिवर्तन का गहरा असर भी जातकों के जीवन पर पड़ता है, कहते हैं कि जब भी सूर्य अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं तो कुछ जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं। वहीं वर्तमान में सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान हैं और वह 24 जनवरी 2025 को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के श्रवण नक्षत्र में आने से इन तीन राशियों के भाग्य में वृद्धि और व्यापार में धन लाभ हो सकता है, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।