फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shadashtak Yoga 2025: 20 सितंबर से इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा धन लाभ, बन रहा है षडाष्टक योग

Wed, 10 Sep 2025 02:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadashtak Yoga 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि के पश्चात अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं। हालांकि, कई बार ग्रह अपने स्थान पर रहते हुए भी अन्य ग्रहों से विशेष संबंध या युति का निर्माण करते हैं। इन विशेष संयोगों का सीधा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Shadashtak Yoga 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shadashtak Yoga 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि के पश्चात अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं। हालांकि, कई बार ग्रह अपने स्थान पर रहते हुए भी अन्य ग्रहों से विशेष संबंध या युति का निर्माण करते हैं। इन विशेष संयोगों का सीधा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। इन्हीं खास संयोगों में से एक है 'षडाष्टक योग', जिसका निर्माण जल्द सितंबर महीने में होने जा रहा है। वर्तमान समय में न्यायाधीश ग्रह शनि मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं 20 सितंबर 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल से वह युति करते हुए षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। शनि जहां न्याय, अनुशासन और कर्म के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराक्रम और ऊर्जा के प्रतीक है। ऐसे में दोनों ग्रहों और इस योग का विशेष प्रभाव कुछ राशि वाले जातकों पर पड़ सकता है। इससे इन्हें करियर की बाधाओं से मुक्ति, आर्थिक स्थिति में परिवर्तन और व्यापार में चल रही तंगी से मुक्ति मिल सकती है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
षडाष्टक योग मेष राशि वालों के व्यापार में सकारात्मक प्रभाव वाला रहेगा। आपने अगर किसी काम में धन लगाया था, तो अब वह सफल हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
षडाष्टक योग मेष राशि वालों के व्यापार में सकारात्मक प्रभाव वाला रहेगा। आपने अगर किसी काम में धन लगाया था, तो अब वह सफल हो सकता है। मेष राशि वालों को फिल्ड के क्षेत्र में नए संपर्कों से विशेष मुनाफा हो सकता है। छात्रों और संतान से जुड़ी चिंताओं से राहत मिलेगी। इस राशि वालों को नेटवर्किंग और मित्रता से भी अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको नई जिम्मेदारीयां मिलने से वेतन और पद दोनों की प्राप्त होगी। रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 4
आपके लिए समय खास रहेगा। घर में वाहन या कोई महंगी वस्तु लेकर आ सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपके लिए समय खास रहेगा। घर में वाहन या कोई महंगी वस्तु लेकर आ सकते हैं। शनि की कृपा से आपके अटके कार्यों को भी गति मिलेगी। नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नया अपडेट मिलेगा और आपकी सीखने की गति भी काफी तेज होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को परिवार मिलन का मौका मिलेगा। जीवन में सुख सुविधाओं की प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। पिताजी से चल रही अनबन समाप्त होगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान सेहत की जो समस्याएं या मानसिक उलझनें आपको बनी हुई थीं, वह धीरे-धीरे समाप्त होती नजर आएगी। यह समय भविष्य की योजना बनाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन को नई दिशा और ऊर्जा आप देंगे। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। पिताजी से चल रही अनबन समाप्त होगी।
 


Lucky Rashiyan: 15 सितंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी प्रगति, शुक्र-बुध करेंगे गोचर

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें