ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, धन, सुख-सुविधा, प्रेम, कला और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है। सितंबर माह में शुक्र के गोचर से पंचमहापुरुष राजयोग में एक मालव्य राजयोग का निर्माण होने वाला है। जब शुक्र अपनी स्वराशि, उच्च राशि या फिर अपनी मूल त्रिकोण राशि में होकर केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि 2 सितंबर को शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग बनेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार धन के दाता ग्रह शुक्र 2 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। 2 सितंबर से शुक्र के गोचर करने से बना मालव्य राजयोग कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती, करियर में प्रगति और सुख-सुविधाओं में इजाफा का योग है। आइए जानते हैं मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।