आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए नए आरंभ और सफलता की राह खोल सकता है। जो जातक अब तक विवाह का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह समय अच्छे प्रस्ताव लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आप अपने साथी के साथ समय बिताकर आत्मिक संतोष पाएंगे। बेरोजगार युवाओं को इस दौरान रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें बेहतर प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और आप अपने हर निर्णय को दृढ़ता से आगे बढ़ाएंगे।