फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign: सावन में इन राशि वालों पर भगवान शिव रहेंगे मेहरबान, बरसेगी खूब कृपा

Wed, 24 Jul 2024 06:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवों के देव महादेव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है इस कारण शिवजी की पूजा-उपासना और साधना के लिए सावन का महीना सबसे शुभ माना गया है। पूरे सावन माह में शिवजी की पूजा करने पर हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है और शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। इस वर्ष सावन माह की शुरुआत बहुत ही शुभ और दुर्लभ योगों में हुई है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने पर वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव कुछ राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव किन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा अपनी कृपा रखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष सावन माह में कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है जिसके कारण मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और फलदायी रहने वाला साबित हो सकता है। इस सावन मेष राशि के जातकों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर कारोबार में अच्छी ग्रोथ हो सकती है। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। शिवजी की कृपा से न्यायालय में चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। परिवार में सुख और शांति रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आपके लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन में खुशियों की बरसात होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सावन आपके लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। नौकरी के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। आपके लिए सावन का महीना नए-नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। वेतन में वृद्धि और बिजनेस में योजनाएं कारगर साबित होंगी। पूरे सावन माह आपके ऊपर शिव जी की विशेष कृपा मिलेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। इस पूरे माह भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। जीवन में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके धन-दौलत में इजाफा देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें