फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: 14 जुलाई से सावन आरंभ, सावन मास में राशि अनुसार करें भगवान शिव की पूजा

Fri, 08 Jul 2022 06:58 AM IST
मनोज कुमार द्विवेदी पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
sawan 2022: सावन माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोत्तम भी माना जाता है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
शिव भक्तों के लिए सावन माह सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। इसलिए इस माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोत्तम भी माना जाता है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी शिव की आराधना से कुंडली के बहुत सारे दोषों की शांति व जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी इस माह में राशिनुसार शिव की आराधना करने का विधान बताया जाता है। भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। राशिनुसार उनकी आराधना कर आप अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि के जातकों को शिवजी को लाल चंदन व लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए व नागेश्वराय नम:का जाप करें। उसके बाद बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि के जातकों को चमेली के फूल चढ़ाकर रुद्राष्टक का पाठ करने से लाभ होगा। तत्पश्चात दूध से अभिषेक कर जल चढ़ायें और सफ़ेद चंदन से तिलक करें।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि के जातकों को शिवजी को धतूरा,भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। इन राशि वालों को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से शिव की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि के जातकों शिवलिंग का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। इस राशि के शिव भक्तों को शिवलिंग पर दूध,दही, गंगाजल एवं मिश्री से भी अभिषेक करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि के जातक पूरे माह शिवजी को कनेर के लाल रंग के फूल अर्पित करें तथा शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करें। इस राशि के जातक शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग की शुद्ध देसी घी से अभिषेक करें। आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र,धतूरा,भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर दूध,घी और शहद से अभिषेक करें।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि के जातक मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव के सहस्रनाम का जाप करें। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि के जातक भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं और नित्य रुद्राष्टक का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। तत्पश्चात लाल चंदन से तिलक करें।
 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वे प्रात: शिवजी के चरणों में पीले फूल अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें। कच्चा दूध,केसर,गुड़,हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद पीले फूल चढ़ाएं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि के जातक शिवजी को धतूरा,फूल,भांग एवं अष्टगंध चढ़ाकर पार्वती नाथाय नम:का जाप करें। इन्हें सावन के महीने में घी,शहद,दही और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि के जातक शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें एवं शिवाष्टक का पाठ करें। इस राशि के लोगों को सावन के महीने में घी, शहद, दही और से शिवलिंग का पूजन करें और सरसों के तेल और रोली से तिलक करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि के जातक शिवलिंग पर पंचामृत,दही,दूध व पीले फूल चढ़ाएं एवं चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। साथ ही श्रावण मास में कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें