फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Transit : शनिदेव करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ

Mon, 27 Feb 2023 12:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : iStock
शनि इस साल राशि परिवर्तन करने के बाद 06 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे फिर इसके कुछ ही दिन बाद यानी 14 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शनि ग्रह का प्रमुख स्थान होता है। इनकी चाल में परिवर्तन करने पर देश-दुनिया के साथ सभी राशियों के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही कष्टकारी मानी जाती है। आपको बता दें शनि इस साल 17 जनवरी 2023 को मकर से कुंभ राशि में आ थे और अब राहु के आधिप्य वाले नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और शनि देव की आपस में मित्रता का भाव होता है। इस कारण से कुछ राशि के लोगों के ऊपर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां जिसे शनि के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। शनिदेव आपकी कुंडली में केंद्र त्रिकोण में विराजमान होंगे। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में कई तरह के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ होगा और कई तरह के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। कुल मिलाकर यह नक्षत्र परिवर्तन छात्रों के लिए शुभ रहेगा। निवेश के नजरिए से आपके लिए सुनहरा मौका है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ और फलदायी रह सकता है। यह आपकी कुंडली में सातवें भाव में होगा। ऐसे में जो लोग किसी के साथ कोई व्यापार साझेदारी में करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। अधूरे पड़े हुए कामों में तेजी आएगी। जीवन साथी का अच्छा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश अच्छा और शुभ संकेत है। यह आपके दूसरे भाव में होगा। ऐसे में आपके सभी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। कमाई और धन एकत्रित करने का अच्छा मौका हासिल होगा। कई दिनों की यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपके मन में कई-कई तरह की योजनाएं आएंगी। आपको आकस्मिक धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। 

Shani Uday 2023 : 6 मार्च को उदय होंगे शनि, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

March 2023 Festival: मार्च में कब है होली और नवरात्रि? देखें सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

March Horoscope 2023: मार्च महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें