फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि का कैसा रहेगा आपके ऊपर प्रभाव, साल 2050 तक समझिए शनि की गणित

Thu, 02 Apr 2020 07:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
shanidev
शनिदेव 24 जनवरी 2020 को 30 वर्षों के बाद स्वराशि यानी स्वयं की राशि मकर में आ गए। शनि बहुत ही धीमी गति से चलते हैं। शनि एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती आरंभ हो जाती है।

शनि के एक राशि में ढाई साल तक समय बिताने के लिहाज से सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में लगभग 30 साल का समय लगता है। जैसे कि इस समय शनि मकर राशि में गोचर है अब दोबारा मकर राशि में आने के लिए शनि को 30 वर्षों का समय लगेगा।

शनि का राशि परिवर्तन का गणित
एक राशि - 2.50 वर्ष
12 राशि- 12 x 2.50= 30 वर्ष

शनि के किसी 1 राशि में गोचर होने से 7 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ती है। 2 राशियों पर शनि की ढैय्या लगती है और अन्य 2 राशियों पर शनि की नजर हमेशा लगी रहती है। शनि ग्रह की एक राशि में मंद चाल से किसी व्यक्ति के पूरे जीवन में औसतन 2 से 3 बार साढ़ेसाती लग सकती है।  

शनि की साढ़ेसाती 
जब शनि का गोचर किसी एक राशि में होता है तो शनि उस राशि में ढाई साल तक रहते हैं। ढाई साल के बाद ही शनि का राशि परिवर्तन दूसरी राशि में होता है।  ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र राशि से जब शनि 12वें भाव, पहले भाव व द्वितीय भाव से निकलते हैं। उस अवधि को शनि की साढ़े साती कहा जाता है। 

शनि जिस राशि में गोचर करते हैं तो राशि क्रम के हिसाब से उस राशि के आगे और पीछे वाली राशि पर भी अपना असर डालते हैं। इस तरह से शनि एक राशि पर साढ़े सात साल तक रहते हैं। इस साढ़े सात साल के समय को ही शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। फिर जैसे-जैसे शनि आगे बढ़ता है साढ़ेसाती उतरती जाती है।

शनि की ढैय्या
शनि जब गोचर में जन्म राशि से चतुर्थ और अष्टम भाव में रहता है तब इसे शनि की ढैय्या कहते है। शनि की ढय्या एक राशि पर साढ़े सात साल और दूसरी पर लगभग 16 साल में आती है। शनि के ढैय्या किसी राशि पर इसको पता लगाने के लिए शनि जिस राशि में रहता है उससे क्रम अनुसार पहले की चौथी और बाद वाली छठी राशि पर शनि की ढैय्या रहती है। 
विज्ञापन

2 of 13
shani transit 2020 - फोटो : shani transit 2020
मेष राशि | Saturn Transit 2020 | Aries horoscope

मेष राशि के जातकों के लिए शनि देव अपनी ही राशि मकर में गोचर करते हुए दशम कर्मभाव में जा रहे हैं जिससे पंचमहापुरुष योग में से एक शशक योग का निर्माण होगा जो फलित ज्योतिष के श्रेष्ठतम योगों में से एक है।

ऐसे में 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में शनि का गोचर आपको रोजगार के कई नए- नए अवसर प्रदान करेंगे। देश-विदेश में आपको नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने और नए निवेश के लिए यह सही समय है।

मेष राशि
साढ़ेसाती- 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक
ढय्या- 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक
   - 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक

शनि राशि परिवर्तन 2020 और मेष राशि- विस्तार से पढ़ें 
मकर राशि में शनि: मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब-कब और इसका असर
विज्ञापन

3 of 13
shani transit 2020
वृष राशि | Saturn Transit 2020 | Taurus Horoscope
आपकी राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर शनि का चांदी के पाए पर होकर गोचर करना अति भाग्यवर्धक सिद्ध होगा। पिछले ढाई साल से चल रही शनि की ढैय्या समाप्त होगी जिससे आपकी परेशानियां खत्म होने के संकेत हैं। साल 2020 वृष राशि के जातकों के लिए शुभ है। आय बढ़ाने के संकेत हैं। 

वृष राशि
साढ़ेसाती- 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक
ढय्या-        27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक

शनि राशि परिवर्तन 2020 और वृष राशि- विस्तार से पढ़ें 
24 जनवरी को मकर राशि में शनि: वृष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब-कब और कितना असर
 

4 of 13
shani transit 2020 - फोटो : shani transit 2020
मिथुन राशि | Saturn Transit 2020 | Gemini Horoscope
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि वालों के ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। आपकी राशि से आठवें भाव में शनिदेव का गोचर कई तरह के मिलेजुले फल देगा क्योंकि, इस भाव में गोचर करते हुए इनकी लघु कल्याणी ढैय्या का शुभारंभ करना आपके लिए कई तरह से परीक्षा लेने वाला सिद्ध होगा इसलिए वर्ष पर्यंत आपको अपने कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने होंगे।ढाई साल चुनौतियों से भरे रहेंगे। नौकरी के मामले में साल 2021 कुछ अच्छे परिणाम नहीं लेकर आएगा।

साढ़ेसाती- 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक
ढैय्या-      24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक
             22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक

शनि राशि परिवर्तन 2020 और मिथुन राशि-- विस्तार से पढ़ें  
30 साल बाद मकर राशि में शनि: मिथुन राशि वाले जातकों पर कैसा होगा इसका असर
विज्ञापन

5 of 13
shani transit 2020 - फोटो : shani transit 2020
कर्क राशि | Saturn Transit 2020 | Cancer Horoscope

आपकी राशि से सप्तमभाव में शनिदेव का गोचर कई मायनों में आपकी परीक्षा भी लेगा और कार्य अथवा व्यापार की दृष्टि से आपको सफल भी बनाएगा, क्योंकि ये आपकी राशि से केंद्र भाव में गोचर करते हुए 'शशक' योग का निर्माण भी करेंगे, जिसके फलस्वरूप आपके लिए शनिजन्य सभी कार्यों में लाभ होगा किंतु ये अष्टम भाव के स्वामी भी हैं इसलिए कार्य बिना रुकावटों के संपन्न कर पाना आसान नहीं होगा। साल 2020 के मुकाबले 2021 में ज्यादा प्रगति होगी। 

साढेसाती- 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक
ढैय्या-      - 29 अप्रैल 2022 स 29 मार्च 2025 तक
              - 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक

शनि राशि परिवर्तन 2020 और कर्क राशि- विस्तार से पढ़ें 

Saturn Transit 2020: बदलने वाली है शनि की चाल, कर्क राशि वाले होंगे मालामाल या कंगाल ?
विज्ञापन

6 of 13
shani transit 2020
सिंह राशि | Saturn Transit 2020 | Leo Horoscope
आपकी राशि से छठें शत्रुभाव में शनि का गोचर अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। फलित ज्योतिष के अनुसार तीसरे, छठे, और ग्यारहवें भाव में शनि गोचर कर रहे हों या किसी भी जातक की जन्मकुंडली के इन भावों में बैठे हों तो सभी अरिष्टों का शमन करते हुए उसे जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुचाते हैं ।

साढ़ेसाती- 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक

ढैय्या- 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक

       -12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक
विज्ञापन

7 of 13
shani transit 2020
कन्या राशि | Saturn Transit 2020 | Virgo Horoscope
शनि के मकर राशि में प्रवेश से 26 जनवरी 2017 से चली आ रही शनि की शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। शनि की ढैय्या का उतरना आपके लिए शुभ परिणाम लाएगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय में तरक्की और यश की प्राप्ति होगी। 

साढ़ेसाती- 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक
ढैय्या- 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक

8 of 13
shani transit 2020
तुला राशि | Saturn Transit 2020 | Libra Horoscope
 24 जनवरी को मकर राशि में शनि का गोचर होने से तुला राशि पर चतुर्थ शनि की ढैय्या चलेगी। तुला राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहती है। शनि की ढैय्या शुरू होने से कार्यों का दबाव रहेगा। सेहत से जुड़ी कुछ तकलीफों का समाना करना पड़ सकता है।

साढ़ेसाती- 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक

ढैय्या- 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक

      - 8  अगस्त 2029 से 31 मई 2020 तक

9 of 13
shani transit 2020
वृश्चिक राशि | Saturn Transit 2020 | Scorpio Horoscope

24 जनवरी को जैसे ही शनि मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा वैसे ही वृश्चिक राशि से शनि की साढ़ेसाती की अवधि पूरी हो जाएगी। शनि के मकर राशि में जाने से अब से आपको सभी तरह की सुख सुविधा प्राप्त होने लगेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। नौकरी और अपना बिजनेस करने वाले जातकों के लिए शनि का मकर राशि में गोचर शुभ परिणाम देगा।

साढ़ेसाती- 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक

ढैय्या- 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक

   - 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक

10 of 13
shani transit 2020
धनु राशि | Saturn Transit 2020 | Sagittarius Horoscope
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। शनिदेव आपके धन स्थान से गोचर करेंगे। जिस कारण से आपको धन के मामले में सफलता प्राप्त होगा। शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होने से परेशानियां कम होने लगेंगी।  

साढ़ेसाती-  12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक

ढैय्या- 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक

   - 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक

11 of 13
shani transit 2020
मकर राशि | Saturn Transit 2020 | Capricorn Horoscope
 24 जनवरी को शनि 30 वर्षों के बाद मकर राशि में आ रहे हैं। मकर राशि स्वयं शनि की राशि है। शनि के मकर राशि में आने शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। जिससे कार्यक्षेत्र पर दबाव बढ़ेगा और परेशानियां पहले के मुकाबले ज्यादा आएंगी। शनि का दूसरा चरण बहुत ही घातक होता है।

साढ़ेसाती-  26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक

ढैय्या- 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक

   - 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक

12 of 13
shani transit 2020
कुंभ राशि | Saturn Transit 2020 | Aquarius Horoscope
कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा। परेशानियां बढ़ने लगेंगी। 

साढ़ेसाती- 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक

ढय्या- 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक

  - 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक
विज्ञापन

13 of 13
shani transit 2020 - फोटो : shani transit 2020
मीन राशि | Saturn Transit 2020 | Pisces Horoscope
 शनि के मकर राशि में गोचर से आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। जिस कारण से शनि के शुभ परिणाम मिलते हैं।

साढ़ेसाती- 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक

ढय्या- 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक

        - 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें