साल 2025 का मार्च का महीना ज्योतिष शास्त्र के आधार पर बहुत ही खास रहा। 29 मार्च को सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि करीब 30 वर्षों बाद दोबारा से मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। शनि के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करते ही 18 साल बाद महासंयोग का निर्माण हुआ है। दरअसल वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति करते हैं। ग्रहों की युति से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि राहु अभी मीन राशि में विराजमान हैं और शनि के भी मीन राशि में प्रवेश करने के साथ शनि-राहु की युति मीन राशि में बन रही है। हालांकि ज्योतिष में शनि-राहु की युति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ संबंधों के चलते कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है।