Shani Purvabhadrapada Nakshtra Gochar: जब-जब शनि की चाल बदलती है तो इसका व्यापक प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि एक राशि से अगली राशि में गोचर करने के लिए लगभग ढाई वर्ष का समय लगाते हैं। शनिदेव की धीमी चाल चलने के वजह से इनका असर जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। शनि अभी मूल त्रिकोण राशि और अपनी स्वराशि कुंभ में हैं। शनिदेव 06 अप्रैल 2024 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी राशियों के जातकों जातक पर प्रभाव अवश्य ही देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, करियर-कारोबार में ऊंचाईयों को हासिल करेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल माह में शनि के राशि परिवर्तन करने के किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।