आत्मविश्वास के साथ आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शनि देव जब वक्री होंगे, तो वे कर्क राशि के जातकों की कुंडली में नवम भाव में स्थित होंगे, जो धर्म, उच्च शिक्षा, भाग्य और विदेश यात्राओं से जुड़ा होता है। इस समय आप शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने की सोच सकते हैं या विदेश में पढ़ाई का विचार भी मजबूत हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग यदि यात्रा पर जाते हैं, तो वे ऐसी यात्राओं से बड़ा लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग लंबे समय से लगातार जीवन में चुनौतियों का सामना कर रहे थे, उन्हें इस अवधि में राहत मिल सकती है। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में नई शुरुआत के रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास के साथ आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं।