Saptahik Lucky Rashifal 12 to 18 May 2025: 12 मई 2025, सोमवार से मई के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। दरअसल, इस सप्ताह साल का दूसरा सबसे बड़ा गोचर होने वाला है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। बता दें, 14 मई को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग का निर्माण भी होगा। खास बात यह है कि ग्रहों के राजा सूर्य भी इस सप्ताह राशि परिवर्तन करेंगे। वह 15 मई दिन गुरुवार को मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह ग्रहों के गोचरों से भरा है। ऐसे में इन चार राशि वालों को जमकर लाभ और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं।आइए इनके नाम जानते हैं।