फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि अनुसार लें नए साल 2020 का संकल्प, मिलेगी कामयाबी

Sun, 17 Nov 2019 08:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल 2020

नया साल आते ही न्यू ईयर रेज्योल्यूशन का जिक्र आ जाता है। नए साल के संकल्प में लोग ख़ुद से वादा करते हैं कि वे इस बार किसी खास चीज के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। हालाँकि जैसे-जैसे नया साल बीतने लगता है ज्यादातर लोगों का संकल्प धूमिल होने लगता है। ऐसा इसलिए होता कि हमारी दृढ़ इच्छा लंबे समय तक कायम नहीं रह पाती है। परंतु यदि हम अपनी राशि के अनुसार, संकल्प लेते हैं तो वह संकल्प पूरा होता है। हमारी राशि हमारे भाग्य और भविष्य के बारे में जानकारी देती है। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार नए साल का संकल्प।

विज्ञापन

2 of 13
rashi

मेष 

मेष राशि वाले ऊर्जावान होते हैं, लेकिन अगर आप अपनी ऊर्जा को सही और एक दिशा में नहीं लगाएंगे तो फिर इसका कोई फायदा आपको नहीं मिलता है। इसलिए इस वर्ष ये संकल्प लें कि अपनी ऊर्जा को एक सही दिशा चुनकर उसमें लगाएं।

विज्ञापन

3 of 13
rashi

वृष

वृष राशि वाले स्वभाव से कोमल और शांत रहते हैं। परंतु आपको इस साल थोड़ा मुखर होना चाहिए। इसलिए इस वर्ष आप अपनी संवाद शैली को मुखर बनाने का संकल्प ले सकते हैं। ऐसा करने से आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

4 of 13
rashi

मिथुन

मिथुन राशि के जातक द्विस्वभाव के होते हैं। कई बार लोगों को आपको समझना मुश्किल होता है। इस वर्ष आप अपने मन और वचन के प्रतिबद्ध रहें। इससे आप सामाजिक क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने में सफल होंगे।

विज्ञापन

5 of 13
rashi

कर्क

आपका अभिमान कई बार हावी हो जाता है, जो आपके लिए एक गलत संदेश देता है। इस वर्ष आप अपने अभिमान का त्याग करें। ऐसा करने से आपको कामयाबी मिलेगी।

विज्ञापन

6 of 13
rashi

सिंह

सिंह राशि के जातकों का अहम कई बार उनकी नकारात्मक छवि को प्रस्तुत करता है। इस साल अपने अहम पर काबू पाना आपका इस साल का संकल्प होना चाहिए।

विज्ञापन

7 of 13
rashi

कन्या

इस साल नए वर्ष के संकल्प हेतु आपको अपने रुढ़िवादी विचारों को त्यागकर उदारवादी सोच को अपनाना चाहिए। इससे आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव पाएंगे।

8 of 13
rashi

तुला

इस वर्ष आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स के सुधार पर फोकस करें। क्योंकि अंतर्मुखी होने के कारण आप कई वार आए हुए अवसर को गंवा देते हैं।

9 of 13
rashi

वृश्चिक

आपकी राशि के अनुसार, आक्रामक स्वभाव को त्यागना आपके लिए नए साल का संकल्प होना चाहिए। आपका धैर्यवान रवैया कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 

10 of 13
rashi

धनु

धनु राशि वालों का नए वर्ष का संकल्प ये है कि आप अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएं। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

11 of 13
rashi

मकर

मकर राशि वालों का नए वर्ष का संकल्प ये है कि इस वर्ष आप अपने आलस्य का त्याग करें और कार्यक्षेत्र में अपनी सक्रियता को बढ़ाएं। इससे आप निश्चित ही कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

12 of 13
rashi

कुंभ

नए साल में कुंभ राशि के जातक अपनी आलोचनाओं को गंभीरता से लें और स्वयं में सुधार करें। ऐसा करने से पर सफलता की सीढ़ियों पर आगे चढ़ते जाएंगे।

विज्ञापन

13 of 13
rashi

मीन

वचनबद्ध रहना ही आपके लिए नए साल का संकल्प होना चाहिए। अगर आप ऐसा करने में सफल होते हैं तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें