फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

Thu, 27 Aug 2026 11:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर ग्रहों की खास स्थिति कुछ राशि वालों का भाग्योदय कर सकती हैं। जातकों को मनचाही सफलता, निवेश से लाभ, व्यापार में नाम और रिश्तों में प्रेम महसूस होगा। आइए इन 4 लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित यह पर्व हर साल सावन पूर्णिमा पर आता है। वहीं, साल 2026 में यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि, ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास रहेगा। दरअसल, राखी के शुभ अवसर पर बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में विराजमान रहेंगे, जिससे उनका शुभ प्रभाव और भी कई गुना देखने को मिल सकता है। वहीं, गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर जातकों पर कृपा बरसाएंगे। ऐसे में ग्रहों की यह खास स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। करियर, व्यापार, यात्रा, रिश्ते और कारोबार में बड़ा लाभ मिलने के साथ-साथ अटके काम भी पूरे होंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को अटके हुए कामों में बड़ी सफलता मिल सकती है। मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही सरकारी कामों में आ रही बाधाएं भी दूर होती नजर आएंगी। परिवार में कोई अपना खास वापिस आ सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कोई बड़ा लाभ आपको इस समय हो सकता है।
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 5
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। मनचाही सफलता मिलने के साथ कई जरूरी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है और करियर को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। परिवार के लिए कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। आप कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा नाम भी कमा सकते हैं।
Shukra Rashi Parivartan: शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

4 of 5
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनके साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास पहले से अधिक बेहतर और सकारात्मक रहेगा। 

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता
Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय नए सिरे से शुरुआत करने वाला रहेगा। लंबे समय से जिस काम को लेकर प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता हाथ लग सकती है। आप अपने करियर को नई दिशा देने में कामयाब होंगे। निवेश के लिए नई योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Raksha Bandhan: भाई की राशि के हिसाब से चुनें राखी, बरसेगी सुख-समृद्धि
Mangal Gochar 2026: मंगल की चाल से इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल, नौकरी और सेहत को लेकर रहेंगे परेशान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई टैरो कार्ड राशिफल से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें