फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: इन 5 राशि वालों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 27 Aug 2026 08:24 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope: 27 अगस्त 2026 का आज का लव राशिफल जानें और देखें कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्यार, रिश्ते, रोमांस और पार्टनर के साथ दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Love Horoscope: 27 अगस्त 2026 का दिन रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ जातकों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी, तो वहीं कुछ लोगों को आपसी गलतफहमियों से बचने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। रिश्तों में समझ पहले से अधिक बढ़ सकती हैं। वहीं, आज प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भी बना रहेगा। इस दौरान साथी के साथ खुलकर बातचीत करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
विवाह के लिए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस दौरान आप घर वालों से बात भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह मन को प्रसन्न रखेगा। रिश्ते में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का दिन खास रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पुरानी बातों को भूलकर आप आगे बढ़ेंगे और एक छोटा-सा सरप्राइज या प्यार भरी बातचीत रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकती है। खास बात यह है कि, आपको साथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों को धैर्यवान बने रहने की आवश्यकता रहेगी। आज पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। दिल की बात साझा करने से आपसी विश्वास और बढ़ सकता है। प्यार आपकी ताकत भी बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दिन आपके लिए शानदार रहेगा। रिश्ते में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी थी, तो वह दूर हो सकती है। बेहतर होगा कि बातचीत के दौरान शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। सिंगल लोगों को साथी मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों को कोई बड़ा लाभ आज हो सकता है। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। वहीं, रिश्ते में रहने वाले जातकों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। जातकों के मन में अपने क्रश को लेकर थोड़ी जलन पैदा हो सकती है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों को बड़ा लाभ आज होगा और आपका प्रेम जीवन भी शानदार रहेगा। विश्वास से भरे पल आपके दिन को यादगार बना देंगे। सिंगल जातक अपने क्रश को पाने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आपसी विश्वास रिश्ते को नई मजबूती देगा। सिंगल लोग मनचाहे व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए हर संभव प्रयास कर सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। पार्टनर के साथ बिताए पल यादगार साबित होंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दिन तनाव भरा रहेगा और रिश्ते में रोमांस कम महसूस होगा। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों के कारण पार्टनर आपके ऊपर शक कर सकता है। ऐसे में बातचीत के जरिए गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपको अपने रिश्ते को अधिक समय और महत्व देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण साथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। उनके साथ समय बिताएं और अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
अविवाहित लोगों के लिए भी प्रेम संबंध की नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आप दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी। अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें