फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: 2 दिसंबर से इन राशियों को मिलेगा अपार धन और मान-सम्मान, राहु करेंगे अपने नक्षत्र में एंट्री

Wed, 12 Nov 2025 01:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2025: वर्ष 2025 का अंतिम महीना दिसंबर प्रारंभ होने वाला है। माह की शुरुआत में छाया ग्रह राहु गोचर करेंगे। वह 2 दिसंबर 2025 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु यहां 2 अगस्त 2026 तक भी रहने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2025: वर्ष 2025 का अंतिम महीना दिसंबर प्रारंभ होने वाला है। माह की शुरुआत में छाया ग्रह राहु गोचर करेंगे। वह 2 दिसंबर 2025 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु यहां 2 अगस्त 2026 तक भी रहने वाले हैं। संयोग की बात यह है कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं राहु है। ऐसे में राहु का अपने घर में प्रवेश करना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह अपनी राशि व नक्षत्र में आता है, तो उसका प्रभाव सामान्य रूप से बढ़ जाता है। यही कारण है कि राहु के नक्षत्र से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। चूंकि राहु भौतिक इच्छाओं, प्रसिद्धि, और धन लाभ का कारक है। इसलिए जातकों को इन क्षेत्रों में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपका व्यक्तित्व, खोलती हैं कई बड़े राज
विज्ञापन

2 of 4
नौकरी के लिए नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है। छात्रों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। इस दौरान मेष राशि वालों के आत्मविश्वास की वृद्धि होने से कई काम पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का अनुकूल समय होगा। नौकरी के लिए नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित होंगे। 

Mangal Ast 2025: मंगल वृश्चिक में अस्त, मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां
विज्ञापन

3 of 4
आपके द्वारा किए गए प्रयासों को पूरी तरह से सफलता मिलेगी, जिससे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी है। काम के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। नए लोगों से मिलने का सुनहरा मौका मिल सकता है। वृषभ राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि के दौरान अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी प्रोफेशनल क्षेत्र में उन्नति होगी। विवाह के लिए अच्छे प्रस्वात प्राप्त होंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों को पूरी तरह से सफलता मिलेगी, जिससे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

साल 2026 में शनि और बुध का दुर्लभ संयोग, धन-दौलत और मान-सम्मान में अपार बढ़ोतरी के संकेत
विज्ञापन

4 of 4
घर और बाहर दोनों जगह सम्मान की प्राप्ति संभव है। इस समय आपका मन प्रसन्न रह सकता है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग भी इस समय मजबूत होंगे। आपके जीवन में किसी खास की दस्तक हो सकती हैं। इस दौरान रचनात्मक या किसी भी प्रकार की सृजनात्मक गतिविधियों में लगे जातकों को लाभ होगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान की प्राप्ति संभव है। इस समय आपका मन प्रसन्न रह सकता है।
 

Lucky Rashi 2026: शनि, मंगल और गुरु की चाल से बदल जाएगी साल 2026 में इन राशियों की किस्मत

'

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें