फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal (17-23 Nov 2025): मिथुन समेत इन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल

Wed, 12 Nov 2025 12:40 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weekly Horoscope (17 To 23 November 2025): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025 - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (17 To 23 November 2025): नवंबर माह का यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Shani Margi 2025: कर्मफल देवता शनि होंगे मार्गी, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से अनुकूल तो वहीं सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने खानपान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खास बात ये कि आपके द्वारा किया गया परिश्रम और प्रयास न सिर्फ सफल होगा बल्कि आप अपेक्षित लाभ भी प्राप्त करेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति आदि को लेकर यह सप्ताह आपके सकारात्मक फल लिए रहने वाला है। छात्र वर्ग के लिए समय शुभता और सफलता लिए है। विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग के अपनी पढ़ाई करेंगे।

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनके साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। माता-पिता की तरफ से आपको यथासंभव सुख-सहयोग प्राप्त होगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता सताएगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने परस्पर भावनाओं का आदर करें।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प और लाल चंदन अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध करियर, कारोबार, अध्ययन, अध्यापन आदि कार्यों के लिए शुभता लिए हुए कहा जाएगा। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि बाप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कारोबार को आगे बढ़ाने और लाभ प्राप्ति के बड़े अवसर मिल सकते हैं।

किसी बड़ी व्यावसायिक डील पर अंतिम मुहर लग सकती है। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपकी आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान घर-परिवार के किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़े फैसले धैर्यपूर्वक और विवेक से करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।  

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य अंतिम रूप देने या फिर किसी को कोई वादा करने से पहले सोच विचार कर लेना उचित रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा जातक हैं तो किसी भी कार्य में लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचें।

सप्ताह के आरंभ में आपको कामकाज में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन उत्तरार्ध तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इसी प्रकार धन के दुरुपयोग से बचें, अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मुख्य कार्य के अलावा आय प्राप्ति के अन्य क्षेत्रों में जाकर प्रयास करने होंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में गलतफहमियों के चलते किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने पर मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको आपको अपने प्रेम संबंध और रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की जरूरतों और सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाहे परिणाम को पाने के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम का सिक्का बोलेगा। सीनियर और जूनियर दोनों आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव या फिर रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपको मनचाहा ऑफर मिल सकता है। पूरा सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में चिर-प्रतीक्षित कामना पूरी हो सकती है। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य लाभ मिलता नजर आएगा।

स्वास्थ्य संबंधी मामलों में राहत मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको परिवार के सदस्यों और मित्रों का पूरा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में विशेष लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों की इस दौरान आय के अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार में जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतनी ही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत से सभी कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिसके कारण आपके भीतर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी सेहत और संबंध दोनों बेहतर रहने वाले हैं। लोग आपके साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए लालायित रहेंगे। सप्ताह पूर्वार्ध में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। इस दौरान स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

परिजन के सहयोग और समर्थन से आप कोई बड़ा पारिवारिक फैसला ले सकते हैं। यदि आप प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो परिजन आपको इसके लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक शुभ कहा जाएगा। इस दौरान पदोन्नति अथवा धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए धन की जरूरतें पूरी हो जाएंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी करियर-कारोबार की दृष्टि से अनुकूल कहा जाएगा। कन्या राशि के जातकों को करियर में विशेष उपलब्धि या सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके काम का सिक्का बोलेगा और विरोधियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान स्वजनों और प्रियजनों की आवाजाही बनी रहेगी। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। आपकी मानसिक शांति में बढ़ोत्तरी होगी।

आत्मविश्वास में वृद्धि होने पर आप अपने कार्य को दोगुने उत्साह के साथ करेंगे। यदि आप नवीन रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी कोशिशें सप्ताह के उत्तरार्ध तक रंग लाएंगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में सफलता एवं लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यधिक शुभ कहा जाएगा। उन्हें किसी बड़े पद या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। उनका लोगों के बीच जनाधार बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको धन, वैभव और यश तीनों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह कोशिश कामयाब हो जाएगी और आपके द्वारा लाभप्रद सौदा संभव हो पाएगा। सप्ताह के शुरुआती तीन दिन अत्यंत ही अनुकूल रहने वाले हैं। इस दौरान आप तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा।

सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। परीक्षा में मनचाही सफलता या फिर उच्च शिक्षा की दिशा में किये गये प्रयास सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ कहा जाएगा। बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आपके लाभ और संचित धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपके द्वारा किये गये कार्यों से धन और मान-सम्मान दोनों प्राप्त होता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और आपको लाभ की जगह हानि झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपनी ऊर्जा और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

इस सप्ताह आप अपने भावनाओं के अनुरूप लोगों पर दबाव बनाकर काम कराने की गलती न करें अन्यथा आपके सहयोगियों अन्यथा अधीनस्थ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और तर्क-वितर्क से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही से बचें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत इलाज कराएं।

इस सप्ताह अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पर ही आर्थिक स्थिति सही रहेगी, अन्यथा आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में इस सप्ताह सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और सेहत की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा, हालांकि इन तीनों से संबंधित समस्याओं जूझते समय आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य छोड़कर अपने कार्य को समयबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

धनु राशि के जातक किसी के दबाव या बहकावे में आकर कोई भी जोखिम भरा निवेश या गलत फैसला करने से बचें, अन्यथा बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी रहने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह पारिवारिक मामलों को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने माता-पिता की मान-प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम और प्रयास करने होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चन आ रही थी या फिर कोई भूमि-भवन का विवाद चल रहा था तो इस सप्ताह बातचीत के जरिए वह दूर हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए यह सप्ताह अत्यंत ही अनुकूल रहने वाला है।

व्यावसायिक रूप से आप काफी मजबूत होंगे। किसी बड़ी व्यावसायिक डील करने पर आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप निजी तौर पर प्रगति करेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। आप किसी नये प्रोजेक्ट से जुड़कर अपना बेहतर आउटपुट देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सिंगल लोगों की जिंदगी में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोग सुखमय जीवन जिएंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको इस बात को भली भांति समझना होगा कि आपकी बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी, इसलिए घर-परिवार हो या फिर करियर-कारोबार लोगों के साथ आदर और सम्मान के साथ पेश आएं और लोगों को मिलाजुला कर अपना काम निकाला तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपके कामकाज में अप्रत्याशित बदलाव हो सकता है।

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता भी रहेगी, अन्यथा आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। व्यवसाय की दृष्टि से भले ही सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलदायी रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपके द्वारा इस संबंध में किए गये प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा करियर और कारोबार की दिशा में गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। इस सप्ताह मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगे। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपने टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपनी सुख-सुविधा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं।

इस दौरान स्वजनों के साथ पिकनिक-पार्टी का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। पूर्व में किसी योजना में किये गये निवेश से लाभ होगा। उधार दिये धन की वापसी हो सकती है। मीन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपका कारोबार सफलता की ऊँचाई को छूता नजर आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा विधि-विधान से पूजा एवं तुलसी की माला से 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जप करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें