फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल के नक्षत्र में राहु की एंट्री: इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में होंगे सफलता

Tue, 06 Oct 2026 11:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Nakshatra Gochar 2026: राहु मंगल के नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों ग्रहों की ऊर्जा का यह अनोखा संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में राशि परिवर्तन के साथ-साथ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी खास माना जाता है। इसका सीधा प्रभाव जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों की चाल का जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो हाल ही में राहु ने अपना नक्षत्र चरण परिवर्तन किया है। 3 अक्तूबर 2026 को राहु धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे एक अनोखा संयोग बना है। बता दें कि, राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में राहु और मंगल की ऊर्जा का यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, जीवन में कई बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
शुक्र वक्री 2026: 42 दिनों तक इन राशि वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, मनचाही इच्छाओं से लेकर बड़े सपने होंगे पूरे
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Rahu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी ऊर्जा में सकारात्मकता बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पहले से बेहतर हो सकती है। इसके अलावा धन प्राप्ति और यात्रा के योग बनेंगे। इस समय अलग-अलग क्षेत्रों से लाभ अर्जित करने के नए अवसर मिल सकते हैं। करियरमें किसी भी तरह का आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी व्यापार में आपको मिलेगी।
लकी राशियां: इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, घर-गाड़ी से लेकर नौकरी तक सपने होंगे पूरे
विज्ञापन

3 of 4
Rahu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस दौरान बड़ी सफलता मिल सकती है। इस समय कोई घर खरीदने का सपना पूरा होता दिख रहा है। करियर और कारोबार में विस्तार करने के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। वहीं, नौकरी के सभी प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर भी मिलेंगे। कारोबार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जिन लोगों का मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको इसमें राहत मिलने की उम्मीद हैं। 
सर्वपितृ अमावस्या पर बनेंगे कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, बड़ी सफलता के साथ पूरी होगी इच्छा
विज्ञापन

4 of 4
Rahu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और इन संपर्कों के जरिए आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आपके अटके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे। करियर और कारोबार में आपको अपने संपर्कों का पूरा लाभ मिल सकता है। वहीं, निवेश से जुड़े मामलों में भी आपको सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
गुरु कर्क गोचर: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर सपना होगा पूरा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें