फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu-Ketu Gochar: 29 मई को राहु-केतु का स्पष्ट गोचर, शुरू होगा इन 4 राशियों का सुनहरा दौर

Wed, 28 May 2025 07:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahu-Ketu Transit: 29 मई को राहु और केतु का स्पष्ट गोचर होगा, जिससे कुछ राशियों के लिए 18 महीने का शुभ और सफल समय शुरू होगा। इस दौरान उन्हें जीवन के कई क्षेत्रों में विशेष लाभ और प्रगति मिलने के मजबूत संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 5
rahu-ketu gochar - फोटो : amar ujala
Rahu-Ketu Gochar: राहु और केतु 29 मई 2025 को रात 11 बजकर 3 मिनट पर कुंभ और सिंह राशि में स्पष्ट गोचर करेंगे। ये ग्रह 18 मई 2025 सायं 4:30 मिनट को अपनी-अपनी राशियों में प्रवेश कर चुके थे, लेकिन 29 मई से उनका प्रभाव पूरी तरह से स्थापित होगा। यह गोचर 5 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु छाया ग्रह हैं जो जीवन में अचानक बदलाव, आध्यात्मिक विकास और अप्रत्याशित लाभ लेकर आते हैं।

राहु कुंभ राशि में होने से सामाजिक सुधार, तकनीकी प्रगति और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, जो मेहनत और अनुशासन का प्रतीक हैं, इसलिए यह गोचर सामूहिक कार्यों और महत्वाकांक्षी योजनाओं में सफलता दिलाएगा। केतु सिंह राशि में स्थित होगा, जिसकी स्वामी सूर्य हैं, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्म-जागरूकता को बढ़ावा देंगे। इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ और भाग्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
विज्ञापन

2 of 5
rahu-ketu gochar - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं, जो ऊर्जा और साहस का प्रतीक हैं। इस समय राहु आपके 11वें घर में प्रवेश करेगा, जो आपकी आमदनी, मित्रता और मनोकामनाओं को पूरा करने का स्थान है। वहीं केतु पंचम घर में रहेगा, जो रचनात्मकता, शिक्षा और बच्चों से जुड़ा होता है। इस योग से आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी और नौकरी या व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे। सामाजिक तौर पर आपकी पहचान बढ़ेगी और आपको नए प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सफलता के योग हैं और प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। ध्यान रखें कि अधिक उत्साह में जोखिम भरे निवेश से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
rahu-ketu gochar - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धिमत्ता और संवाद के स्वामी होते हैं। राहु आपके नवम घर में रहेगा, जो भाग्य, यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़ा होता है, जबकि केतु तृतीय घर में रहेगा, जो हिम्मत और संवाद का स्थान है। इस समय आपके करियर में प्रगति होगी, विदेश से जुड़े काम सफल होंगे और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। आपकी बातों और लिखने की कला की भी सराहना होगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन अनावश्यक बहस से बचना बेहतर होगा।

4 of 5
rahu-ketu gochar - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम और सुख के प्रतीक होते हैं। राहु आपके पंचम घर में रहेगा, जो प्रेम, रचनात्मकता और बच्चों से जुड़ा है, जबकि केतु एकादश घर में होगा, जो आय और सामाजिक संपर्कों का भाव है। इस समय आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में साझेदारी से फायदा होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के भी योग हैं। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahu-ketu gochar - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और समृद्धि के कारक होते हैं। राहु आपके तृतीय घर में होगा, जो साहस और पराक्रम का प्रतीक है, और केतु नवम घर में रहेगा, जो भाग्य और आध्यात्मिकता से जुड़ा है। इस योग से आपकी मेहनत सफल होगी। नौकरी में उन्नति, व्यापार में नए प्रोजेक्ट्स और लंबी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और परिवार में शांति बनी रहेगी। हालांकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें