Love Horoscope 28 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मधुर रहेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें भी किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पुराने मतभेद दूर होंगे और पार्टनर के साथ रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सिंगल लोगों को किसी करीबी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके संबंधों में थोड़ी उलझन हो सकती है। किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की संभावना है। भावनाओं पर काबू रखें और संवाद के जरिए समस्या का हल निकालें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। अगर आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। साथ ही सिंगल जातकों को भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका आकर्षण बढ़ेगा और विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। हालांकि, अहंकार से बचें, वरना रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। विनम्रता से काम लें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पार्टनर के साथ चल रहे तनाव दूर हो सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपने दिल की बात कहने का सही समय है। प्रेम में सफलता मिलने के संकेत हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पार्टनर के साथ आउटिंग या डिनर डेट का प्लान बन सकता है, जिससे आपसी रिश्ते और गहरे होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। किसी पूर्व प्रेमी से अचानक संपर्क हो सकता है, जिससे भावनाएं जागृत होंगी। निर्णय सोच-समझकर लें। वर्तमान रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांच रहेगा। पार्टनर से मन की बातें साझा करें, रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): काम की व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी आ सकती है। पार्टनर को समय देना जरूरी है। संवाद बनाए रखें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ गहरी बातें होंगी और एक-दूसरे को और बेहतर समझने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, विशेषकर सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन मध्यम रहेगा। दिल की बात कहने से पहले सोच-विचार करें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। धैर्य और समझदारी से रिश्ता आगे बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।