rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु बारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। इस भाव से विदेश यात्रा, एकांत, मोक्ष और कारावास का विचार किया जाता है। इस भाव में राहु का गोचर शुभ नहीं माना जाता है। इस भाव में बैठकर राहु की दृष्टि आपके अष्टम, छठे और चौथे भाव पर जा रही है। इस भाव में गोचर करते हुए राहु आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकते है। इस समय व्यर्थ की यात्राओं में आपका धन खर्च होगा। आपको सलाह दी जाती है कि राहु के इस गोचर के दौरान आप सावधानी से वाहन चलाइए क्योंकि दुर्घटना का योग बना हुआ है। इस समय आपके कार्यस्थल पर शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। राहु के इस गोचर के कारण आपको मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय पारिवारिक कलह से बचकर रहें।